अध्यात्म

Shardiya Navratri 2025: पीरियड्स में कैसे करें घटस्थापना? आज मासिक धर्म आ गए तो कैसे पूरा करें नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत और पूजा

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान माता रानी की पूजा होती है और आज पहले दिन तो घटस्थापना की जाती है। लेकिन ऐसे में महिलाएं जिनका मासिक धर्म आने वाला है या नवरात्रि के दौरान पीरिड्स हो जाते हैं, वो काफी ज्यादा परेशान हो जाती हैं।

Image

पीरियड्स में नवरात्रि की पूजा कैसे करें? (pic credit: iStock)

Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा के भक्त आज प्रसन्न है, नवरात्रि का पहला दिन जो है। शारदीय नवरात्रि की आज यानी 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा होती है। पूजा के साथ कलश स्थापना और अखंड ज्योत भी जलाया जाता है। ये 9 दिन माता के भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। लेकिन ऐसे में जिन महिलाओं के पीरियड्स आने वाले हैं, वो काफी ज्यादा चिंता में रहती हैं कि अगर पीरियड हो गए तो आखिर वो घटस्थापना कैसे करेंगी। वहीं, अगर कलश स्थापना और 9 दिनों का व्रत रख लिया और उसके बाद 9 दिनों के बीच में पीरियड आ गए तो पूजा कैसे होगी? यहां पर आपको पीरियड में नवरात्रि पूजा से जुड़े सारे सवालों के जवाब मिलेंगे।

पीरियड्स में कैसे करें घटस्थापना?

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है लेकिन अगर आपको लगता है कि आपके पीरियड्स आने वाले हैं तो आपको कलश स्थापना नहीं करनी चाहिए। वहीं, अगर कलश स्थापना हो जाए और तब पीरियड आ जाए तो आपको कलश से दूरी बनानी चाहिए। पीरियड्स में कलश स्पर्श नहीं होना चाहिए, इससे कलश की पवित्रता भंग हो सकती है।

पीरियड्स में नवरात्रि व्रत कैसे करें?

अगर आप नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत करना चाहते हैं और नवरात्रि शुरू होने के बाद आपके पीरियड्स आ जाएं तो आपको परेशान नहीं होना है, अपना व्रत करते रहना है। आप पीरियड्स में 9 दिनों तक व्रत रख सकते हैं। लेकिन पूजा न करें। घर के किसी दूसरे सदस्य से आप माता रानी की पूजा करवा सकते हैं।

पीरियड्स के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ कैसे करें?

पीरियड्स के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना हो तो आप मोबाइन पर देखकर इसका मन ही मन पाठ कर सकती हैं। इसके अलावा आप घर के किसी अन्य सदस्य से पाठ करवा सकती हैं और इसे सुन सकती हैं। लेकिन भूलकर भी पीरियड्स के दौरान दुर्गा सप्तशती की किताब को न स्पर्श करें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article