Kalash Sthapana Shubh Muhurat 2025 (कलश स्थापना शुभ मुहूर्त 2025): आज शुभ मुहूर्त देखकर पूरे विधि-विधान से कलश स्थापना की जाएगी। यहां से आप जानें कि आज कलश स्थापना के लिए कौन-कौन से मुहूर्त शुभ हैं और कलश स्थापना के लिए आज कितना समय मिल रहा है। क्या दोपहर में कलश स्थापना कर सकते हैं।
आज कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त-
आज कलश स्थापना के लिए तीन शुभ मुहूर्त है। कलश स्थापना का पहला मुहूर्त सुबह 06 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 06 मिनट तक है। वहीं, दूसरा मुहूर्त 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक है। इसके अलावा आप दोपहर में अभिजित मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं। इसके लिए 11 बजक 49 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।
कितनी देर का मिलेगा टाइम?
कलश स्थापना के लिए आज सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच 2 घंटे मिल रहे हैं तो वहीं, 9 बजे से 11 बजे के बीच भी तकरीबन डेढ़ घंटे मिल रहे हैं। इसके अलावा दोपहर आधे घंटे का शुभ मुहूर्त मिल रहा है।
आज के शुभ मुहूर्त-
- अभिजीत- 11:55 am से 12:35 pm तक
- विजय- 02:23pm से03:23pm तक
- गोधूलि- 07:25 pm से 07;43pm तक
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:18am से 05;09 am तक
- निशीथ काल- 05:40pm से 07:17 pm तक
- संध्या पूजा-06:25pm से 07:07 pm तक
इस समय न करें कलश स्थापना-
राहु काल- 07:48 pm से 09:10 am तक
गुलिक काल- 07;24pm से 08;45am तक
यमगण्ड- 10:24am से 12:27pm तक
शुभ मुहूर्त में क्यों किया जाता है घटस्थापना?
घटस्थापना के माध्यम से मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है, इसलिए यह कार्य अशुभ या अनुकूल समय में नहीं होना चाहिए। भद्रा काल को अशुभ माना जाता है। अगर इस दौरान घटस्थापना की जाए तो पूजा का फल बाधित हो सकता है। इसलिए भद्रा रहित शुभ मुहूर्त चुना जाता है। घटस्थापना शुभ मुहूर्त में इसलिए की जाती है ताकि देवी शक्ति का सही तरीके से आवाहन हो, पूजा सफल हो और साधना में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।
