Sharad Purnima Paran Time: आज सुबह कितने बजे खोल सकते हैं व्रत? जानें शरद पूर्णिमा व्रत के पारण का समय

Sharad Purnima Paran Ka Samay 2025 (शरद पूर्णिमा का पारण कब और कैसे करें): कल शरद पूर्णिमा का व्रत था और पूजा के बाद आज इसका पारण किया जा रहा है। लेकिन पूर्णिमा का पारण भी पूरे विधि-विधान के साथ किया जाता है। यहां से आप शरद पूर्णिमा के पारण का समय और तरीका समझ सकते हैं।

Sharad Purnima Paran Ka Samay 2025 (शरद पूर्णिमा का पारण कब और कैसे करें): शरद पूर्णिमा व्रत पूरी श्रद्धा से रखा जाता है, और इसका पारण भी नियम से किया जाता है। इस दिन पारण करने से व्रत का पूर्ण फल मिलता है और माना जाता है कि इससे मन को शांति, शरीर को आरोग्यता और जीवन में लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है। यह भी मान्यता है कि जो व्यक्ति नियमपूर्वक पारण करता है, उसके घर में दरिद्रता नहीं ठहरती और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यहां से आप शरद पूर्णिमा के व्रत के पारण का समय और विधि जान सकते हैं। साथ ही यहां ये भी बताया गया है कि पारण में क्या खाना चाहिए।

शरद पूर्णिमा व्रत का पारण कब और कैसे करें (AI Generated)

शरद पूर्णिमा पारण समय 2025 (Sharad Purnima Paran Time 2025)

शरद पूर्णिमा का व्रत खोलने का समय आमतौर पर पूर्णिमा तिथि की समाप्ति से पहले होता है। 2025 में पूर्णिमा तिथि की समाप्ति सुबह 09:16 बजे निश्चत की गई है। इसलिए, शरद पूर्णिमा व्रत इस दिन सूर्योदय से पहले यानी तिथि समाप्ति से पहले, सुबह 9:16 बजे तक पारण करना चाहिए।

End of Feed