Sharad Purnima 2025 Date: शरद पूर्णिमा 2025 में कब है, जानें चांद के नीचे खीर रखने वाली पूनम की रात की तारीख और चांद निकलने का समय

शरद पूर्णिमा 2025 में कब है (Sharad Purnima 2025 Date): नारद पुराण के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का मिलन हुआ था। श्रीकृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात को ब्रज की गोपियों के साथ रासलीला की थी जिसके साक्षी स्वर्ग के सभी देवी-देवता हुए। इस साल शरद पूर्णिमा कब है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

शरद पूर्णिमा 2025 में कब है (Sharad Purnima 2025 Date): पूर्णिमा हर महीने आती है लेकिन अश्विन महीने की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा, मां लक्ष्मी, इंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही खुलेआस के नीचे खीर रखने का विधान है। शरद पूर्णिमा को कौमुदी व्रत भी कहा जाता है। आज के दिन नवविवाहित जोड़ा व्रत और जागरण कर अगले दिन चंद्रमा के नीचे रखी हुई खीर को ग्रहण करते हैं जिनसे उनके दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता हैं। कहते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र की किरणों में स्वयं अमृत समाहित होता है। माना जाता है कि चांद की किरणों से खीर में अमृत का रस घुल जाता है। इस खीर को ग्रहण करने से अमृत के गुण प्राप्त होते हैं।

शरद पूर्णिमा 2025 (pic credit: canva)

शरद पूर्णिमा 2025 तारीख (Sharad Purnima 2025 Date)

पंचांग के अनुसार साल 2025 में शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

End of Feed