अध्यात्म

Shaniwar Upay: आषाढ़ मास के पहले शनिवार को इन मंत्रों का करें जाप, काल भी नहीं कर पाएगा बाल बांका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2023, 06:48 AM IST

Shaniwar Ke Upay, Shani Dev Ke Mantra: शनिवार का दिन न्याय के देव शनि देव को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि शनिवार के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप करने से सुख, समृद्धि और शांति आती है।

Image

Shaniwar Ke Upay, Shani Dev Ke Mantra

Shaniwar Ke Upay, Shani Dev Ke Mantra: आषाढ़ का महीना 5 जून से शुरू हो चुका है और आज यानी 10 जून को आषाढ़ महीने का पहला शनिवार है। शनिवार महाराज शनिदेव को समर्पित दिन है। इस दिन पूरे विधि विधान से उनकी पूजा की जाती है। शनिदेव और कर्मफल दाता है, न्याय के देवता हैं। उनकी पूजा से जीवन में सुख आता है और कष्ट दूर होते हैं। शनिदेव अगर आपसे खुश हैं तो काल भी आपका बाल बांका नहीं कर पाएगा। इसलिए आषाढ़ मास के पहले शनिवार पर कुछ उपाय करने होंगे। हम आपको आज शनिदेव के मंत्रों के बारे में बता रहे हैं जिनका जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं।

शनिवार को करें इन मंत्रों का जाप Shani Dev ke Mantra

महामृत्युंजय मंत्र

भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र अकाल मृत्यु को टालने की शक्ति रखता है। जिस व्यक्ति की कुण्डली में अकाल मृत्य योग हो, उसे महामृत्युंजय जाप कराना चाहिए। इस मंत्र का रोजाना जाप करने से मृत्यु कभी भी आसपास नहीं भटक सकती।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

गायत्री मंत्र

शिव गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मानसिक शांति और संतोष की प्राप्ति होती है।

ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः।

वैदिक मंत्र

यदि किसी व्यक्ति पर शनि की महादशा है तो इस मंत्र के जाप से इस महादिशा से मुक्ति मिल सकती है। इसे साथ ही व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाएगी। इस मंत्र का भी जाप 108 बार करना है।

ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।

महामंत्र

ये शनिदेव को प्रसन्न करने का महामंत्र है। इस मंत्र से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फल देते हैं। इस मंत्र को हर रोज स्नान करने के बाद 108 बार रुद्राक्ष की माला के साथ जाप करना चाहिए।

ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article