Nag Panchami 2023 date kyu manate hai (नाग पचंमी कब है क्यों मनाते हैं): सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा के साथ साथ पशु-पक्षियों की पूजा करने का भी बहुत गहरा महत्व होता है। नाग देवता का पूजन अर्चन करने वाला नाग पंचमी का दिन भी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। हर साल श्रवण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का उत्सव बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां देखें इस साल कब मनाया जाएगा नाग पंचमी का त्योहार और इसे क्यों मनाते हैं?
कब है नाग पंचमी 2023? Nag Panchami 2023 date
श्रवण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का ये प्रमुख त्योहार 21 अगस्त सोमवार की तारीख को मनाई जाएगा। हालांकि हर महीने पंचमी की तिथि पर नाग देवता की पूजा की जाती है। लेकिन श्रवण मास की पंचमी तिथि पर पड़ने वाली नाग पंचमी का पंचांग अनुसार बहुत गहरा महत्व होता है।
Kyon Manate hai nag panchami, क्यों मनाते हैं नाग पंचमी?
साल 2023 में अगस्त 21 सोमवार को मनाई जाने वाली नाग पंचमी का सनातन धर्म में खास महत्व है। दरअसल हिंदू मान्यता है कि इसी तिथि पर प्रभु श्री कृष्ण ने कालिया नाग से युद्ध कर जीत हासिल की थी। वहीं एक दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार परीक्षित के पुत्र जनमेजय द्वारा नागों से बदला लेने के लिए आयोजित किए गए यज्ञ से भी जुड़ा हुआ है।
नाग पंचमी पर क्या करते हैं?
हर साल श्रवण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाई जाने वाली नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस दिन नाम देव या फिर सर्प की पूजा कर जातकों को विशेष लाभ मिलते हैं। नाग देवता की पूजा में दूध अर्पित करने का बहुत गहरा लाभ होता है। नाग पंचमी के दिन नाग देव को दूध पिलाने और चढ़ाने के साथ नाग मंदिर जाकर सर्प देव के दुर्लभ दर्शन प्राप्त करना भी बहुत फलदायक माना जाता है।
