Shaniwar Upay: शनिवार के दिन करें ये खास उपाय, बंद किस्मत के खुलेंगे दरवाजे

Shaniwar Upay: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है ऐसे में आप इस दिन उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से साधक के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और उसको दोषों से भी मुक्ति मिलती है। शनिवार के दिन किन उपायों को करें। शनिवार उपाय। यहां जानें सारी जानकारी।

Shaniwar Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी विशेष देवता की पूजा के लिए समर्पित है। वैसे ही शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव न्याय के देवता हैं। इसीलिए उन्हें न्यायाधीश और दंडाधिकारी कहा जाता है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। जो व्यक्ति शनिवार के दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करता है, उससे शनिदेव प्रसन्न रहते हैं और उसे कभी दंड नहीं देते। शनिदेव ऐसे लोगों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि की दशा ठीक ना चल रही हो तो उसे शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करनी चाहिए और कुछ खास उपायों का प्रयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

Shaniwar upay

Shaniwar Upay

  • व्यापार में घाटा होने की स्थिति में या किसी कोर्ट केस को निपटाना हो तो शनिवार के दिन 11 पीपल के पत्तों की माला बनाकर शनि मंदिर में दान करें। माला चढ़ाते समय ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः” का जाप करना चाहिए। इससे आपकी परेशनियां समाप्त हो सकती हैं।
  • शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर तेल अर्पित करें और गरीबों में भोजन बांटे।
  • शनिवार के दिन कौओं को रोटी देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस कारण शनिवार के दिन कौवों को रोटी खिलाना चाहिए। इससे बड़ी समस्या भी हल हो जाती है और सारी परेशानियां दूर हो जाती है।
  • काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन कहा जाता है। ऐसे में अगर शनिवार के दिन काला कुत्ता दिख जाए तो उसे रोटी या बिस्किट खिलाना चाहिए। शनिदेव प्रसन्न होते हैं, शनि के दोष और कष्ट दूर होते हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  • शनिवार के दिन कच्चे सूत के धागे को पीपल के पेड़ के चारों ओर सात बार लपेटें। ऐसा करते समय मन में शनिदेव का ध्यान करें, इससे आपकी तरक्की में कोई बाधा नहीं आएगी।

End of Feed