अध्यात्म

शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों पर पड़ेगी शनि ढैय्या की मार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 6, 2023, 04:20 PM IST

Shani Vakri 2023: शनि देव इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं और 17 जून से ये अपनी वक्री चाल शुरू करने जा रहे हैं। शनि पूरे 140 दिनों तक वक्री रहेंगे। ज्योतिष अनुसार ये समय शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों के लिए मुश्किल साबित होगा।

Image

शनि का वक्री होना शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों के लिए अच्छा नहीं है

Shani Vakri 2023: कर्म फलदाता शनि देव 17 जून 2023 से अपनी उल्टी चाल शुरू करने जा रहे हैं। शनि की ये चाल कई राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल मचाएगी। बता दें जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो उसे उस ग्रह की उल्टी चाल कहा जाता है। ज्योतिष अनुसार शनि ग्रह के वक्री होने से हर व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है। खासतौर से शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित लोगों को ये चाल विशेष रूप से प्रभावित करती है। जानिए शनि की वक्री चाल का शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है।

शनि वक्री 2023 डेट

शनि 17 जून 2023 की रात 10 बजकर 56 मिनट पर वक्री हो जाएंगे और 4 नवंबर 2023 की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक वक्री रहेंगे। शनि के वक्री होने की कुल अवधि 140 दिनों की होगी।

शनि की उल्टी चाल का शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों पर प्रभाव!

कर्क राशि: इस राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में शनि के वक्री होने से आपकी परेशानियां बढ़ जाएंगी। आर्थिक स्थिति काफी खराब रहेगी। अपने प्रिय लोगों से आपको धोखा मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। कार्यस्थल पर आपको कुछ लोग बेहद परेशान कर सकते हैं। नौकरी में सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी लेकिन सफलता मिलने के कम ही चांस रहेंगे। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य भी कुछ अच्छा नहीं रहेगा। कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। सुझाव यही है कि इस अवधि में सतर्क रहें और शनि देव और भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करें।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों के लिए भी शनि की उल्टी चाल कुछ अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक जीवन तक पर इसका बुरा असर देखने को मिलेगा। किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। किसी चीज की चोरी हो सकती है। पैसों के लेन-देन में धोखा हो सकता है। इस अवधि में सुझाव है कि आप आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article