Sawan Ki Shivratri Kab Hai 2023: वैसे तो शिवरात्रि हर महीने में आती है लेकिन सावन की शिवरात्रि (Shivratri 2023) का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है जिस वजह से सावन में दो बार शिवरात्रि (Sawan Shivratri Kab Hai 2023) पर्व मनाया जाएगा। दरअसल हर तीन साल में आने वाला अधिकमास इस बार सावन (Sawan 2023) के महीने में ही लगेगा। जिसके कारण सावन महीना एक नहीं बल्कि दो महीने लंबा होगा। यही वजह है कि सावन 2023 में 8 सोमवार होने के साथ-साथ दो बार शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2023) पर्व भी मनाया जाएगा। जानिए सावन शिवरात्रि की डेट और मुहूर्त (Sawan Shivratri 2023 Date)।
सावन शिवरात्रि क्यों है खास (Sawan Shivratri Significance)
शिवरात्रि पर्व वैसे तो हर महीने की कृष्ण त्रयोदशी को पड़ता है लेकिन सावन की शिवरात्रि का खास ही महत्व माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये शिवरात्रि भगवान शिव के प्रिय महीने सावन में आती है। इसलिए इस शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से फलदायी होती है। सावन शिवरात्रि पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं। इतना ही नहीं कई भक्त इस दिन हरिद्वार, गौमुख व गंगोत्री, काशी विश्वनाथ आदि से पवित्र गंगा जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं।
सावन में शिवरात्रि कब है 2023 (Sawan Shivratri Kab Hai 2023)
सावन की पहली शिवरात्रि 15 जुलाई दिन शनिवार को पड़ेगी। पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 15 जुलाई की रात 11:21 PM से देर रात 12:04 AM तक रहेगा। जानिए शिवरात्रि पूजा के अन्य शुभ मुहूर्त...
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:24 PM से 09:03 PM
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:03 PM से 11:43 PM
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 11:43 PM से 02:22 AM, जुलाई 16
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 02:22 AM से 05:01 AM, जुलाई 16
- 16 जुलाई को शिवरात्रि व्रत पारण समय - 05:01 AM से 03:03 PM
सावन 2023 की दूसरी शिवरात्रि कब है (Sawan 2023 Second Shivratri Date)
सावन की दूसरी शिवरात्रि 14 अगस्त दिन सोमवार को पड़ेगी। खास बात ये है कि इस दिन सावन सोमवार व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त 11:19 PM से 12:03 AM, अगस्त 15 तक रहेगा।
