Shani Vakri 2024: जून के महीने में शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Shani Vakri 2024: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। ये सब लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जून के महीने में शनि वक्री चाल चलेंगे। आइए जानते हैं किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के चाल बदलने और ग्रह गोचर का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। ग्रहों के चाल बदलने का असर सार राशियों पर पड़ता है। शास्त्रों में शनि देव को न्याय का दाता माना जाता है। ये व्यक्ति को कर्म के आधार पर फल देते हैं। इनको सारे ग्रहों में क्रर ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अंदर शनि की वक्री को अशुभ माना जाता है। जब शनि वक्री अवस्था में पहुंचते हैं तब कुछ राशि के जातक को बहुत नुकसान होता है। इस साल 29 जून 2024 को शनि वक्री चाल चलेंगे। आइए जानते हैं इससे किस राशि वालों को नुकसान हो सकता है।

शनि वक्री से होगा इन राशि को नुकसान

मेष राशि

शनि वक्री से मेष राशि के जातक के लिए शुभ नहीं होगा। शनि आपके हर काम में बाधा डाल सकते हैं। इस समय में आपको बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है। करियर में कई तरह की बाधा आ सकती है। इस समय आप वाद- विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।

End of Feed