Shani Vakri 2024: आज से शुरू होगी शनि की उल्टी चाल, इन राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान, चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं

Shani Vakri 2024: शनि 29 जून की रात को वक्री अवस्था में चले जायेंगे यानी अपनी उल्टी चाल शुरू कर देंगे। शनि की वक्री चाल का किन राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा यहां हम इस बारे में आपको बताएंगे।

Shani Vakri 2024: शनि 29 जून की देर रात 12 बजकर 35 मिनट पर वक्री होने जा रहे हैं और 15 नवंबर 2024 की शाम 7 बजकर 51 मिनट तक ये इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की वक्री चाल का कुछ राशियों पर बेहद अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इन राशियों के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। ज्योतिष अनुसार शनि की उल्टी चाल 4 राशि वालों के जीवन में बड़ी तबाही ला सकती है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

शनि की वक्री चाल से मेष राशि वालों को सतर्क रहना होगा। इस राशि वालों को करियर में परेशानी उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रहने वाली है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो धोखा मिल सकता है।

End of Feed