अध्यात्म

Shani Vakri 2024: शनि की उल्टी चाल से इन 4 राशियों को बड़ा खतरा, कोर्ट कचहरी या जेल के लग सकते हैं चक्कर, रहें सावधान!

Shani Vakri 2024: शनि इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और ये इसी राशि में वक्री भी होने जा रहे हैं। शनि का वक्री होना या उल्टी चाल चलना कुछ राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Shani Vakri 2024, Shani Ulti Chaal 2024

Shani Ki Ulti Chaal 2024: शनि देव 29 जून की रात 11 बजकर 49 मिनट को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं और 15 नवंबर तक ये इसी अवस्था में रहेंगे। शनि का वक्री होना यानी उल्टी चाल चलना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। ये चाल खासतौर से उन राशि वालों को परेशान करेगी जिन पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) या ढैय्या (Shani Dhaiya) का साया है। जानिए शनि के वक्री होने के दौरान किन राशि वालों को रखना होगा अपना विशेष ध्यान।

सिंह राशि

शनि की उल्टी चाल सिंह राशि वालों के लिए अशुभ साबित होगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी करीबी से धोखा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी भी तरह के लड़ाई-झग़ड़ों से दूर रहें नहीं तो कोर्ट कचहरी या जेल के चक्कर लग सकते हैं। शनिवार को शनि से जुड़ी चीजों का दान करें इससे आपके ऊपर आने वाला संकट टल जाएगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। लेकिन जून से आपकी हालत खराब होने के संकेत मिल रहे हैं। 29 जून से शनि की उल्टी चाल आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। सड़क दुर्घटना के आसार हैं जिसकी वजह से आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इससे बचने के लिए शनिवार के दिन काली उड़द का दान जरूर करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल खतरनाक साबित होगी। परिवार में किसी सदस्य के कारण आपको कोर्ट कचहरी या जेल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लेकिन अगर सतर्क रहेंगे तो इस संकट से बच सकेंगे। 5 शनिवार तक शनि मंदिर में जाकर काली उड़द और काले कपड़े का दान करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला ही चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि वालों पर 29 जून से खतरा बढ़ने के प्रबल आसार दिख रहे हैं। शनि की उल्टी चाल आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा आप किसी वाद-विवाद की वजह से कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा होने के योग बन रहे हैं। शनिवार को सरसों के तेल का दान करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article