Shani Vakri 2023: शनि की उल्टी चाल 4 राशियों को करेगी मालामाल, धन-वैभव में होगी बढ़ोतरी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 25, 2023, 06:42 AM IST

Shani Vakri 2023: शनि जून में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार कर्मफल दाता शनि देव पूरे 140 दिन तक वक्री अवस्था में रहेंगे यानि अपनी उल्टी चाल चलेंगे। जानिए ये समय किन राशियों के लिए फलदायी साबित होने वाला है।

Shani Vakri 2023: शनि कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में गोचर कर रहे हैं। मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati) चल रही है तो वहीं कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) है। शनि 17 जून 2023 से वक्री होने जा रहे हैं यानि अपनी उल्टी चाल शुरू करने जा रहे हैं। शनि कुंभ राशि में पूरे 140 दिन तक वक्री रहने के बाद 4 नवंबर 2023 को मार्गी होंगे। शनि का वक्री होना जहां कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ाएगा तो वहीं कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिनके लिए शनि की ये चाल फायदेमंद साबित होगी।

shani vakri 2023

Shani Vakri 2023: शनि के वक्री होने से किन राशियों को लाभ मिलेगा जानिए यहां

Shani Vakri 2023: शनि वक्री इन राशियों को बनाएंगे धनवान

सिंह राशि (Leo Horoscope)

शनि का वक्री होना आपके लिए शुभ रहेगा। आपको व्यापारिक सौदों में मुनाफा मिलेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बनने लगेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की स्थिति बन सकती। इस दौरान अपना धन किसी को उधार देने से बचें। अचानक से धन प्राप्त होने के भी योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

End of Feed