Shani Triyodashi Date 2024: हिंदू धर्म में शनि त्रयोदशी के व्रत का खास महत्व है। इस दिन भगवान शिव और शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। शनि त्रयोदशी का व्रत करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। शनि त्रयोदशी के दिन पूरे विधि- विधान से शिव जी और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ज्योतिष भी कुंडली के अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए ये भी व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानें दिसंबर के महीनें शनि त्रयोदशी का व्रत रखा जाएगा।
Shani Triyodashi Date 2024 (शनि त्रयोदशी डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार पौष महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 28 दिसंबर को देर रात 02 बजकर 28 मिनट पर होगा। इसके साथ ही इस तिथि का समापन 29 दिसंबर को देर रात 03 बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसे में शनि त्रयोदशी का व्रत 28 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।
Shani Triyodashi 2024 Shubh Muhurat (शनि त्रयोदशी शुभ मुहूर्त 2024)
शनि त्रयोदशी का व्रत 28 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का समय संध्याकाल 05 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 08 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ रहेगा।
Shani Triyodashi Mahatav ((शनि त्रयोदशी महत्व)
शास्त्रों में शनि त्रयोदशी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। जब त्रयोदशी तिथि शनिवार को पड़ती है, तो वो शनि त्रयोदशी व्रत कहलाती है। ये व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए उत्तम मानी जाती है। इसके साथ इस दिन का व्रत रखने से शनि दोष से भी जातक को मुक्ति मिलती है। शनि त्रयोदशी के सच्चे मन से शिव जी की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
