अध्यात्म

Paush Amavasya Daan list 2024: पौष अमावस्या के दिन करें इन खास चीजों का दान, धन- धान्य में होगी वृद्धि

Paush Amavasya Daan list 2024:पौष अमावस्या की तिथि सारी अमावस्या तिथि से खास मानी जाती है। इस दिन दान पुण्य करने का खास महत्व होता है। आइए जानें पौष अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Image

Paush Amavasya Daan 2024

Paush Amavasya Daan list 2024: साल 2024 की आखिरी पौष अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। ये अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है, इसलिए सोमवती अमावस्या कहलाएगी। पौष अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करना उत्तम माना जाता है। पौष अमावस्या पर पूर्वजों का तर्पण करना और पिंडदान करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से जातक को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सोमवती अमावस्या पर शिव जी की पूजा का भी विधान है। आइए जानें पौष अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Paush Amavasya Daan list 2024 (पौष अमावस्या दान लिस्ट 2024)

दीपदान

पौष अमावस्या के दिन आप रात के समय में दीपदान कर सकते हैं। इस रात्रि के समय में दीपदान करने से यमराज की कृपा प्राप्त होती है और अकाल मृत्यु के भय से भी छुटकारा प्राप्त होता है।

अन्न का दान

अन्न का दान महादान में से एक माना जाता है। आप अपना भंडार सदा भरे रखने के लिए पौष अमावस्या के दिन अन्न का दान कर सकते हैं। आप चाहें तो इस दिन ब्रह्मणों को और जरूरतमंद लोगों को भोजन भी करवा सकते हैं।

सफेद चीज का दान

पौष अमावस्या के दिन आप चावल, दूध और घी का दान कर सकते हैं। इस दिन सफेद चीजों का दान करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। इसके साथ ही प्रेम विवाह के योग बनते हैं।

भूमि का दान

पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पौष अमावस्या के दिन भूमि का दान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही गुरुड़ पुराण के अनुसार इस दिन वस्त्र का दान करना भी उत्तम माना जाता है।

जूते-चप्पल का दान

पौष के समय में ठंड का महीना होता है, इसलिए इस मास में जूते-चप्पल का दान करना अच्छा माना जाता है। इस चीज का दान करने से साधक के जीवन में खुशहाली होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article