अध्यात्म

17 December 2024 Panchang: पंचांग से जानिए पौष महीने की द्वितीया तिथि के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, सूर्योदय का समय क्या होगा

17 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 17 दिसंबर 2024): आज के दिन सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा। इस दिन पुनर्वसुनक्षत्र रहेगा। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

17 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 17 दिसंबर 2024): आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज पौष माह के प्रथम मंगलवार का पावन व्रत करें। आज हनुमान जी की उपासना तिथि होती है। आज सुन्दरकाण्ड पाठ का बहुत महत्व है। द्वितीया व्रत भी आज ही है।शिव उपासना करें। वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। हनुमान जी के नाम का मानसिक जप करें। गंगा स्नान करें। इस माह शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है ।आज सात अन्न के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। मंगलवार व्रत फलाहारी होता है। मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस माह गंगा स्नान व दान पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है।प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। माता-पिता का आशीर्वाद लेते रहें। अब आइए जानें पूरा पंचांग।

17 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 17 दिसंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व - मंगलवार पर्व.-द्वितीया

तिथि- द्वितीया 10:57am फिर तृतीया

दिवस -मंगलवार

सूर्योदय-07:06am

सूर्यास्त-05:25pm

नक्षत्र-पुनर्वसु

चन्द्र राशि -मिथुन,स्वामी ग्रह-बुध 06:48 pm तक फिर कर्क,स्वामी-चन्द्रमा

सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण-गरज 10:51 am तक फिर वणिज

योग-ब्रम्ह 09:13 pm तक फिर इंद्र

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:53am से 12:35 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:28pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:29pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:06am से 07:43am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:23तक रात

संध्या पूजन-06:28 pm से 07:05pm तक

दिशा शूल-उत्तर व उत्तर -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-अपरान्ह 03 बजे से 04:30 बजे तक

क्या न करें-असत्य मत बोलें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article