Bollywood के इन सितारों पर है शनि की है टेढ़ी नजर, 2025 तक रहें संभलकर

शनि की टेढ़ी नजर इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर है। यहां हम बात करेंगे मकर राशि की जिस पर साल 2025 तक शनि साढ़े साती रहेगी। सलमान खान (Salman Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रितिक रोशन और सिद्धार्थ मलहोत्रा मकर राशि के जातक हैं। जानिए 2025 तक का समय मकर जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

Shani Sade Sati: शनि 2023 में अपनी प्रिय राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं और 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। शनि जिस राशि में गोचर होते हैं उस राशि और उसके आगे-पीछे वाली राशि पर शनि साढ़े साती चलती है। यानि कुल मिलाकर शनि की ये दशा एक साथ तीन राशियों पर रहती है। फिलहाल मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती चल रही हैं जिनमें से मकर राशि वालों पर इसका आखिरी चरण है। बॉलीवुड के 4 बड़े सितारे सलमान खान (Salman Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रितिक रोशन (Hrithik Roshan) और सिद्धार्थ मलहोत्रा (Sidharth Malhotra) मकर राशि के जातक हैं ऐसे में इन्हें 2025 तक बेहद सतर्क रहना होगा।

shani sade sati on Bollywood's stars

Shani Sade Sati Is Going On These Bollywood Celebrities

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार शनि साढ़े साती का आखिरी चरण काफी कष्टदायी होता है। इस चरण में व्यक्ति चारों तरफ से परेशानियों से घिर जाता है। ये चरण शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक कष्ट देता है। ऐसे में इस चरण में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान किसी भी तरह के रिस्क लेने वाले कार्यों को नहीं करना चाहिए। हर काम में सावधानी बरतनी चाहिए। जिन भी लोगों की मकर राशि है उन लोगों को शनि साढ़े साती के इस आखिरी चरण में धैर्य रखना होगा क्योंकि मनचाही सफलता मिलने में देरी हो सकती है।

End of Feed