अध्यात्म

Lucky Number: ये है दुनिया का सबसे लकी नंबर, Dhoni से Katrina तक को इस अंक ने बनाया सरताज

Lucky Number Numerology: आज हम एक ऐसे नंबर के बारे में आपको बताएंगे जो दुनिया का सबसे लकी नंबर माना जाता है। अंकज्योतिष अनुसार जिनकी बर्थ डेट का ये अंक होता है वो लोग किस्मत के धनी होते हैं। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जन्म तारीख भी यही है।

Image

World Luckiest Number According Numerology

Lucky Number Numerology: हम बात कर रहे हैं मूलांक 7 की। इस मूलांक का स्वामी केतु होता है। केतु एक अध्यात्मिक ग्रह है जिस कारण मूलांक 7 के लोग अत्याधिक धार्मिक स्वभाव के होते हैं। उनका स्प्रिचुअल पावर स्ट्रांग होता है जिस वजह से ये भविष्य में होने वाली घटनाओं का सही अनुमान लगाने में सक्षम होते हैं। क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी इस मूलांक की जातक हैं। दरअसल जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है उनका मूलांक 7 होता है। धोनी, कैटरीना, करण जौहर (Karan Johar), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), एकता कपूर (Ekta Kapoor) सभी का बर्थ मूलांक 7 बनता है। ये सभी वो प्रसिद्ध हस्तियां हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में खूब नाम कमाया है। जानिए दुनिया के सबसे लकी मूलांक 7 के बारे में विशेष बातें।

अध्यात्मिक होते हैं

मूलांक 7 के लोग चाहे किसी भी प्रोफेशन में हों इनकी अध्यात्म में गहरी आस्था होती है। इन्हें अपने आप पर पूरा विश्वास होता है। इन्हें हमेशा ऐसा महसूस होता है कि इनके साथ कोई ऐसी शक्ति चल रही है जो उन्हें बुरे समय से संभाल ही लेगी। जिस वजह से ये कभी निराश नहीं होते। ये लोग दृढ़ संकल्पित होते हैं। इनका जीवन संघर्षों से भरा होता है लेकिन ये कभी हार नहीं मानते और अंत में जीत हासिल करके ही रहते हैं।

सरल स्वभाव के होते हैं

मूलांक 7 के लोगों का स्वभाव बेहद सरल होता है। ये दिमाग की जगह दिल से काम लेते हैं। अपने परिवार वालों की काफी चिंता करते हैं। ये कई खूबियों से लबरेज होते हैं। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। किसी को भी तुरंत अपना बना लेते हैं। ये अत्ंयत भावुक होते हैं। किसी का दुख इनसे देखा नहीं जाता। दान-पुण्य के कार्यों में आगे रहते हैं।

ऐसी होती है लव लाइफ

मूलांक 7 के लोग अच्छे प्रेमी होते हैं। इनके जीवन में प्रेम का विशेष स्थान होता है। ये जिसके साथ दिल से जुड़ते हैं उसके साथ अपना रिश्ता आजीवन निभाते हैं। हालांकि ये अपने प्यार का खुलकर इजहार नहीं कर पाते जिस वजह से इनका पार्टनर कई बार इन्हें ताना भी मारता है।

समाज में बनाते हैं अलग पहचान

इस मूलांक के लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। ये हर पार्टी की जान होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान भी मिलता है।

फेस रीडर होते हैं

किसके मन में क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा ये तुरंत लगा लेते हैं। ये अच्छे फेस रीडर होते हैं। दूसरों के मन की बात जानने में सक्षम होते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article