Shani Sade Sati: 30 साल बाद इस राशि पर शुरू होने जा रही है शनि साढ़े साती, जानिए कैसा पड़ेगा प्रभाव

Shani Sade Sati 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्म फलदाता शनि देव 2025 में मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही एक राशि पर शनि साढ़े साती का प्रारंभ हो जाएगा। जानिए ये कौन सी राशि हैं।

Shani Sade Sati 2025: शनि देव जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो किसी राशि को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाती है तो किसी पर शनि की ये दशा शुरू हो जाती है। 29 मार्च 2025 में शनि देव गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के इस राशि में गोचर शुरू करते ही मंगल की राशि पर शनि साढ़े साती का प्रारंभ हो जाएगा। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशि है जिस पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ने वाली है।

2025 में किस राशि पर शुरू होगी शनि साढ़े साती?

2025 में शनि के मीन राशि में जाते ही मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। ज्योतिष अनुसार मंगल शनि के शत्रु ग्रह हैं। 29 मार्च 2025 को मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती का प्रारंभ हो जाएगा और फिर अगले साढ़े सात साल तक शनि की इस राशि वालों पर टेढ़ी नजर रहेगी।

End of Feed