शनि साढ़े साती के होते हैं तीन चरण, जानें किस राशि पर चल रहा है इसका सबसे कष्टदायी चरण

ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) के तीन चरण होते हैं और हर चरण का प्रभाव अलग तरह से पड़ता है। लेकिन इसका दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। जानिए ये किस राशि पर चल रहा है।

शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी जरूर आती है। कहते हैं इस दौरान शनि व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। अमूमन लोग इस दशा को बुरा ही मानते हैं लेकिन ऐसा कहना सही नहीं है। ये दशा शुभ फल भी देती है। लेकिन आपके लिए साढ़ेसाती अच्छी होगी या बुरी ये आपकी कुंडली पर निर्भर करता है। शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं। चलिए जानते हैं इन तीनों चरणों के बारे में विस्तार से यहां। साथ ही जानेंगे किस पर चल रहा है इसका सबसे कष्टदायी चरण।

Shani Sade Sati

शनि साढ़े साती का पहला चरण: उदय चरण

शनि साढ़े साती के सबसे पहले चरण को उदय चरण के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस चरण में शनि की इस दशा का उदय हो रहा होता है। इस चरण में आमतौर पर आर्थिक हानि, विवाद और निर्धनता की आशंका रहती है। इस चरण में न गुप्त शत्रु काफी परेशान करते हैं। सहकर्मियों से संबंध खराब होने का खतरा बना रहता है।पारिवारिक मामलों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यात्राएं फलदायी नहीं होती। इस चरण में जितना हो सके आप कड़ी मेहनत करें और कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करें। 2025 में मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है।

End of Feed