Jaya Kishori Pravachan: कथावाचिका जया किशोरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मोटिवेशनल वीडियो शेयर करती रहती हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। एक भजन गायिका के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले जया किशोरी आज देश की जानी मानीं कथावाचिका होने के साथ-साथ लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। जया किशोरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि मनुष्य को ऐसी कौन सी 5 बातें हैं जिनका जिक्र उसे किसी से भी नहीं करना चाहिए।
पहली चीज: बड़ा प्लान

बड़ा प्लान
जया किशोरी अनुसार कभी भी अपने बड़े प्लान से जुड़ी बातें किसी से भी शेयर नहीं करनी चाहिए। यहां बड़े प्लान का मतलब है कि किसी भी काम को लेकर जो भी योजनाएं बनाई जाती हैं उससे जुड़ी बात हर किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए क्योंकि आपके प्लान के बारे में जानकर कई लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। जिससे आपको अपना काम पूरा करने में दिक्कतें आ सकती हैं।
दूसरी चीज: लव लाइफ

लव लाइफ
जया किशोरी कहती हैं कि अपनी लव लाइफ की भी बातें किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे आपका लव रिलेशन बिगड़ सकता है। पर्सनल बातों को जितना हो सके पर्सनल रखें तभी आपका जीवन सुख में बीतेगा।
तीसरी चीज: पारिवारिक बातें

पारिवारिक बातें
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति को जिसके परिवार में कोई न कोई दिक्कत न हो। लेकिन इसके बारे में किसी दूसरे से चर्चा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि दूसरे लोग आपकी बातें जानकर आपका और आपके परिवार का पीठ पीछे मजाक उड़ा सकते हैं। सााथ ही इससे आपके घर की परेशानियां दूर होने की बजाय बढ़ने की ज्यादा संभावना रहती है।
चौथी चीज: अगला स्टेप

अगला स्टेप
आप आगे क्या करने वाले हैं यानी आपका अगला स्टेप क्या होगा इस बारे में भी किसी को नहीं पता होना चाहिए। अगर आप किसी एक से भी ये बात शेयर करेंगे तो एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे तक यानी इस तरह से सारी जगह ये बात फैल जाएगी। जिससे आपको उस काम में सफलता मिलने की संभावना कम हो जाएगी।
पांचवी चीज: इनकम

इनकम
जया किशोरी कहती हैं कि कभी किसी को अपनी सही इनकम भी नहीं बतानी चाहिए क्योंकि आपकी कमाई के बारे में जानकर दूसरे लोग खुश होने की बजाय आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। साथ ही जरूरत से ज्यादा उम्मीदें भी रख सकते हैं। जिससे आगे जाकर आपको ही परेशानी हो सकती है। ऐसे में इस बारे में भी किसी से चर्चा नहीं करनी चाहिए।
