shani Sade Sati 2025: शनि देव जब भी राशि बदलते हैं तो किसी न किसी राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाती है। 29 मार्च 2025 को शनि अपनी प्रिय राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। मीन राशि में शनि के जाते ही किसी राशि पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी तो किसी को शनि की इस दशा से मुक्ति मिल जाएगी। चलिए जानते हैं 2025 में किन राशियों पर शनि साढ़े साती रहने वाली है।
shani sade sati 2025
शनि साढ़े साती 2025 (Shani Sade Sati 2025)
29 मार्च 2025 में शनि देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसके चलते मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती का आरंभ हो जाएगा। जबकि कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती बनी रहेगी। तो वहीं मकर राशि के जातकों को इस दिन साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। चलिए जानते हैं साढ़े साती का किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
शनि साढ़े साती 2025 कुंभ राशि (Shani Sade Sati 2025 Kumbh Rashi)
अगले साल कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा। ये चरण बाकी के दो चरणों से कम कष्टदायी होता है। कहते हैं इस दौरान शनि देव कुछ न कुछ शुभ परिणाम जरूर देते हैं।
शनि साढ़े साती 2025 मीन राशि (Shani Sade Sati 2025 Meen Rashi)
अगले साल मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। ये चरण सबसे कष्टदायी माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शनि साढ़े साती 2025 मेष राशि (Shani Sade Sati 2025 Mesh Rashi)
अगले साल मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इस चरण में लोगों को आर्थिक और शारीरिक कष्ट होता है।
(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
