अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 23 November 2024: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 23 November 2024: पंचांग अनुसार 23 तारीख को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन कई लोग अष्टमी व्रत भी रखते हैं। जानिए इस दिन का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 23 November 2024

Aaj Ka Panchang 23 November 2024: मार्गशीर्ष अष्टमी तिथि है, शनिवार है। शनिवार व्रत रहें। हनुमान जी की उपासना करें। आज शिव उपासना अवश्य करें। भगवान कृष्ण के नाम का जप करें। शनि कृष्ण भक्त हैं। श्री कृष्ण उपासना करने से शनि प्रसन्न होते है। धन धान्य की प्राप्ति होती है। आज सुंदरकांड का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। फलों व तिल का दान करें। आज उड़द, कम्बल तथा ऊनी वस्त्रों के दान का बहुत महत्व होता है। मार्गशीर्ष माह में श्री कृष्ण पूजा बहुत ही श्रद्धा से होती है। आज शनि के बीज मंत्र का जप करें। हनुमान चालीसा का 07 पाठ धन, धान्य ,आरोग्यता व समृद्धि देगा। भगवान वासुदेव के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है। भगवान कृष्ण जी की अनन्य भक्ति से आत्मशक्ति प्राप्त होती है। आज दिन में पीपल को जल दें व सायंकाल दीप दान करें। अन्न दान अवश्य करें।

23 नवंबर 2024 पंचांग

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष

पर्व -अष्टमी व्रत

तिथि- अष्टमी 07:55pm तक फिर नवमी

दिवस -शनिवार

सूर्योदय-06:48am

सूर्यास्त-05:24 pm

नक्षत्र-- मघा 07:28 pm तक फिर पूर्वाफाल्गुनी

चन्द्र राशि -- सिंह,स्वामी

सूर्य राशि- वृश्चिक,स्वामी

करण- बालव 06:56 am तक फिर कौलव

योग- इंद्र 11:45 am तक फिर वैधृति

शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:53am से 12:26 pm तक

विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:27pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:22pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक

अमृत काल-06:03am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41 से 12:21तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:04pm तक

दिशा शूल--पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article