अध्यात्म

Kharmas 2024 December: इस दिन से बंद हो जाएंगे सभी मांगिलक कार्य, लग जाएगा खरमास, नोट कर लें डेट

Kharmas 2024 December: जब ग्रहों के राजा सूर्य देव धनु राशि या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास शुरू होता है। इस दौरान सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। जानिए दिसंबर में खरमास कब से लग रहा है।

Image

Kharmas 2024 December

Kharmas 2024 December: खरमास साल में दो बार लगता है। एक बार धनु संक्रांति के समय तो दूसरी बार मीन संक्रांति के समय। खरमास की अवधि पूरे एक महीने की होती है। इस दौरान शादी-ब्याह, मुंडन, गृह प्रवेश समेत तमाम मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। कहते हैं खरमास के दौरान शुभ कार्यों को करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं 2024 में खरमास कब से लग रहा है और इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए।

कब से लग रहा है खरमास 2024? (Kharmas 2024 Start And End Date)

खरमास 15 दिसंबर, 2024 की रात 10 बजकर 19 मिनट पर लगेगा। जिसका समापन 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन होगा। इस दौरान सूर्य देव धनु राशि में विराजमान रहेंगे।

खरमास के दौरान क्या नहीं करना चाहिए (Kharmas Ke Samay Kya Na Kare)

-खरमास के दौरान सभी तरह के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है।

-इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और सगाई आदि कार्य तो भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

-खरमास के दौरान नए कपड़े, संपत्ति या गाड़ी की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए।

-तामसिक भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

-इस दौरान बहू या बेटी की विदाई करना भी वर्जित होता है।

खरमास में क्या करना चाहिए? (Kharmas Mein Kya Karna Chahiye)

-खरमास में आप दैनिक पूजा कर सकते हैं।

-इस समय व्रत रख सकते हैं।

-खरमास में गरीबों को दान जरूर करना चाहिए।

-इष्ट देव की आराधना करनी चाहिए।

-मानसिक शांति के लिए ध्यान करना चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article