Shani Rashi Parivartan 2024: शनि का राशि परिवर्तन कब है? क्या नए साल में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

Shani Rashi Parivartan 2024: शनि अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद ये मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मकर राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जानिए 2024 में शनि का राशि परिवर्तन कब होगा।

Shani Rashi Parivartan 2024: साल 2024 में शनि कुंभ राशि में ही रहेंगे। यानी नए साल में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। बता दें शनि को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है और शनि ने 17 जनवरी 2023 में ही अपनी राशि बदली थी। ऐसे में अब शनि का राशि परिवर्तन 2025 में होगा। इस अनुसार जिन राशियों पर अभी शनि साढ़े साती चल रही है वो 2024 में भी जारी रहेगी। नए साल में शनि का भले ही राशि परिवर्तन नहीं हो रहा है लेकिन इनकी चाल में कई बार बदलाव जरूर होगा। जानिए 2024 में किन राशियों पर रहेगी शनि साढ़े साती।

shani rashi parivartan 2024

Shani Rashi Parivartan 2024

2024 में इन पर रहेगी शनि साढ़े साती

2024 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं है। इसलिए नए साल में भी मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती जारी रहेगी। ऐसे में इन राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा। खासकर कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी क्योंकि शनि इसी राशि में मौजूद रहेंगे। ज्योतिष अनुसार शनि अपने गोचर के समय जिस राशि में स्थित रहते हैं उन पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण रहता है। इस चरण को सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है।

End of Feed