अध्यात्म

Basant Panchami 2024 Date: साल 2024 में बसंत पंचमी कब मनाई जाएगी, नोट करें डेट, तिथि और मुहूर्त

Basant Panchami 2024 Date (बसंत पंचमी कब है 2024): देवी सरस्वती की पूजा का दिन है बसंत पंचमी। इस खास दिवस को पीले रंग के साथ मनाया जाता है। यहां जानें 2024 में बसंत पंचमी की डेट और रहेगा देवी सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त।

Image

Basant Panchami 2024 Date: बसंत पंचमी कब है 2024

Basant Panchami 2024 Date (बसंत पंचमी कब है 2024): हिंदू कैलेंडर में बसंत पंचमी का दिन बेहद खास माना जाता है। यह माघ मास की पंचमी तिथि पर आता है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की भी पूजा होती है और उनसे प्रखर मेधा का वरदान माना जाता है। इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व माना गया है। पीले रंग का प्रसाद और पीले रंग से सजावट इस पर्व का मुख्य आकर्षण होता है। इस दिन बच्चों से लिखवाना शुरू करने की परंपरा भी है। यहां जानें (बसंत पंचमी 2024 की डेट, तारीख, तिथि और पूजा का मुहूर्त।

Basant Panchami 2024 Date and Time in Hindi

2024 में बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी, दिन बुधवार को मनाई जाएगी। माघ मास की पंचमी तिथि का आरंभ हालांकि 13 फरवरी, मंगलवार को हो जाएगा। बसंत पंचमी 2024 की तिथि 13 फरवरी को दोपहर 2:41 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 14 फरवरी, बुधवार को दोपहर 12:09 मिनट पर होगा।

Basant Panchami 2024 Puja Muhurat in Hindi

सूर्य के उगने के अनुसार बसंत पंचमी 2024 की डेट 14 फरवरी, दिन बुधवार को होगी। इस डेट पर मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:35 बजे तक का होगा। यानी करीब पांच घंटे पूजा के लिए मिलेंगे।

मां सरस्वती पूजा मंत्र

  1. शारदायै नमस्तुभ्यं मम ह्रदय प्रवेशिनी, परीक्षायां सम उत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।
  2. सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नम:।
  3. सरस्वती मंत्र- सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने । विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते ॥

बसंत पंचमी पर छात्रों को इन मंत्रों का जाप करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इनके जाप से एकाग्रचित्त होने में मदद मिलती है। इन मंत्रों का जाप पीले या श्वेत वस्त्र धारण करके मां सरस्वती की मूर्ति के सामने बैठकर करना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article