Kuldeepak Rajyoga 2024 Horoscope: इस वर्ष कुलदीपक राजयोग बन रहा है। गुरु के मेष राशि में गोचर से उत्तम कोटि का राजयोग समृद्ध कर रहा है। यह योग कई वर्षों बाद बनता है। गुरु गृहलक्ष्मी राजयोग भी बना रहे है। शुक्र का अनुराधा में एंट्री भी राजयोग बना रहा है। शुक्र वृश्चिक में रहकर धन में वृद्धि करते हुए एक विशेष राजयोग बना रहा है। 17 फरवरी तक शुक्र इस नक्षत्र में रहेंगे। इन सब राजयोग का संयुक्त प्रभाव राशियों पर अलग अलग पड़ेगा। मिलाजुला कर यह राजयोग सभी राशियों को अलग अलग प्रकार से समृद्ध करेगा।
Kuldeepak Rajyoga 2024
मेष राशि
कुलदीपक राजयोग का सर्वाधिक लाभ इसी राशि के जातकों को मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। जो लोग सिंगल हैं उनका विवाह होगा।इस वर्ष एक या दो प्रॉपर्टी लेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।
वृषभ राशि
धन प्राप्ति के संयोग बनेंगे। बिजनेस में कई नवीन अवसर प्राप्त होंगे। जॉब में प्रमोशन व विदेश यात्रा के संयोग बनेंगे। इस वर्ष धार्मिक यात्राओं के बहुत पुनीत अवसर प्राप्त होंगे। करियर में आश्चर्यजनक प्रगति होगी।
मिथुन राशि
व्यवसाय बढ़ेगा। एक अनचाहा भय जो हर पल आपको परेशान करता था, वह समाप्त होगा। आर्थिक उतार चढ़ाव अब समाप्त होगा। मन किसी धार्मिक संस्था की तरफ आकर्षित होगा। श्री गणेश उपासना करते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग विशेष लाभान्वित होंगे।
कर्क राशि
गुरु कर्म स्थान को सुशोभित कर रहे हैं। गुरु शिक्षा, धन व पारिवारिक समृद्धि में वृद्धि करेंगे। जॉब में प्रगति आश्चर्यजनक रूप से होगी।व्यवसाय बढेगा। मकान खरीद सकते हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
सिंह राशि
व्यापार कुछ नया टर्न लेगा। आप अपने आय के स्रोत को बढ़ाएंगे। जॉब में विदेश यात्रा की सम्भावना रहेगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातक यश की प्राप्ति करेंगे। सूर्योपासना करते रहें। प्रतिदिन श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि
जॉब में प्रोग्रेस की गति इस वर्ष तेज होगी। यदि आप आईटी, बैंकिंग या मैनेजमेंट जॉब में हैं तो खुश रहने वाली बात है क्योंकि करियर में कई अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यवसाय बढ़ेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें।
तुला राशि
करियर में विकास आपको लाभ देगा। मैनेजमेंट व मीडिया से जुड़े लोग इस वर्ष नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकान खरीदने के सुखद संयोग बनेंगे। स्टूडेंट्स अपने अगले अध्ययन के लिए विदेश जा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।
वृश्चिक राशि
उत्तम राजयोग धन धान्य से समृद्ध करेगा। जॉब व बिजनेस की गति प्रोग्रेसिव रहेगी। कुछ नवीन कार्य आपको प्रोत्साहित करेगा। जो लोग सिंगल हैं उनके विवाह की प्रबल संभावना है। जमीन या मकान क्रय करेंगे।
धनु राशि
एजुकेशन, बैंकिंग व मीडिया से सम्बद्ध जातक आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का निवेश रियल स्टेट में करेंगे। स्वर्ण व हीरे के आभूषण लेंगे। आपकी बिजनेस सक्रियता सफल करेगी। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।
मकर राशि
जॉब की प्रगति तेज होगी। बिजनेस बढ़ेंगे। जॉब में प्रमोशन होंगे। राजयोग का लाभ पूरे परिवार को मिलेगा। आप इस वर्ष खूब देशाटन करेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ टर्न होगी। प्रतिदिन नियमित श्री रामचरितमानस का पाठ करते रहें।
कुंभ राशि
बिजनेस के कुछ नए बड़े कार्य धन प्राप्ति के उत्तम राजयोग बना रहे हैं। आप जॉब के किसी भी सेक्टर में है, विकास करेंगे। सिंगल लोग मैरेज के खूबसूरत पल को प्राप्त करेंगे। घर व वाहन खरीदेंगे। श्री कृष्ण उपासना करते रहें। अन्न दान आपके स्वास्थ्य को बेहतर करेगी।
मीन राशि
कई राजयोगों का प्रभाव आर्थिक उन्नति देगा। जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रहेगा। संतान की प्रगति से खुशी रहेगी। इस वर्ष घर व वाहन प्राप्ति के कई सुखद संयोग बनेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का नियमित पाठ करते रहें। गाय को गुड़ व पालक खिलाते रहें।
