शनि का कुंभ राशि में गोचर (Shani In Kumbh Rashi) 17 जनवरी को हो चुका है। ज्योतिष में नौ ग्रहों में शनि का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि लोगों को उनके कर्मों का फल देते हैं। यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। ऐसे में जब भी शनि राशि बदलते हैं तो लोगों के मन में यही सवाल उठता है कि उनके लिए ये गोचर रहेगा। तो हमारे इस आर्टिकल में आप जानेंगे ये गोचर किन राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा।
शनि के गोचर से इन राशियों को होगा तगड़ा लाभ
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ साबित होगा। आपकी आमदनी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी। आमदनी प्राप्त करने का कोई न कोई पक्का जरिया इस साल आपको प्राप्त होगा। मेहनत का पूरा फल आपको प्राप्त होगा। आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी।
वृषभ राशि: शनि का गोचर आपके लिए भी शुभ साबित होगा। आपको करियर में शानदार तरक्की मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। नई-नई योजनाओं से आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि: शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही आपको शनि ढैय्या से मुक्ति मिल गई है जिससे आप राहत की सांस लेंगे। लंबी-लंबी यात्राएं जीवन में सफलता के योग बनाएंगी। आपको मेहनत से भाग्य बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। बिजनेस से अच्छा लाभ कमा सकेंगे।
धनु राशि: शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही आप पर से शनि साढ़ेसाती पूर्ण रूप से खत्म हो गई है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
मकर राशि: इस राशि वालों को भी शनि गोचर से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगा। सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होगी।
