Shani Pradosh Vrat Puja Vidhi And Muhurat 2025: शनि प्रदोष के दिन इस तरह से करें पूजा, यहां जानिए पूरी विधि और मुहूर्त

Shani Pradosh Vrat Puja Vidhi And Muhurat 2025: शनि प्रदोष व्रत के दिन शिव जी और शनिदेव दोनों की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानें इस दिन पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Shani Pradosh Vrat Puja Vidhi And Muhurat 2025: सनातन परंपरा में शनि प्रदोष के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। ये व्रत भगवान भोलेनाथ की पूजा को समर्पित माना जाता है। साल 2025 का पहला प्रदोष व्रत पौष मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाएगा। इस साल ये व्रत 11 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। शनिवार के दिन पड़ने के कारण ये व्रत शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस दिन व्रत किया जाता है और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। प्रदोष का व्रत करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानें शनि प्रदोष व्रत की विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Shani Pradosh Vrat Puja Muhurat 2025 (शनि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष शुक्ल त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 11 जनवरी 2025 की सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर होगी और इसका समापन 12 जनवरी को सुबह 6 बजकर 33 मिनट होगा। ऐसे में ये व्रत 11 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 43 मिनट से रात 8 बजकर 26 मिनट तक रहने वाला है।

End of Feed