Shani Pradosh Vrat Katha 2024: साल के आखिरी शनि प्रदोष व्रत के दिन करें इस कथा का पाठ, शिव जी का मिलेगा आशीर्वाद

Shani Pradosh Vrat Katha 2024: साल 2024 का आखिरी प्रदोष व्रत आज यानि 28 दिसंबर 2024 को शनिवार के दिन रख जा रहा है। इस दिन इसकी कथा का पाठ करना बहुत ही शुभ होता है। यहां पढ़ें शनि प्रदोष व्रत की कथा।

Shani Pradosh Vrat Katha 2024: हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष का व्रत रखा जाता है। जो भी त्रयोदशी तिथि शनिवार को पड़ती है। उसको शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। आज यानि 28 दिसंबर 2024 को साल 2024 का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और शनि देव दोनों की उपासना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि शनि प्रदोष का व्रत रखने से साधक को शनि दोष से मु्क्ति मिलती है और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से संतान सुख की प्राप्ति होती है। परिवार के सुख, समृद्धि के लिए भी ये व्रत करना लाभकारी होता है। शनि प्रदोष व्रत के दिन इसकी कथा का पाठ करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसती है। आइए यहां पढ़ें शनि प्रदोष व्रत की कथा।

Shani Pradosh Vrat Katha 2024 In Hindi (शनि प्रदोष व्रत कथा)

पौराणिक कथा के अनुसार के प्राचीन नगर में एक सेठ जी रहा करते थे। उनके पास हर चीज की सुख-सुविधा थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। संतान ना होने के कारण सेठ और सेठानी बहुत ही उदास रहते थे। बहुत सोच- विचार करने के बाद सेठ जी ने अपना काम नौकर को सौंप दिया और सेठानी के साथ तीर्थ यात्रा पर निकल गए। अपने नगर के बाहर जाते ही उन्हें एक साधु मिले। जो अपनी साधना में ध्यानमग्न बैठे थे। सेठजी ने सोच की क्यों ना इन साधु बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करके ही तीर्थ यात्रा पर निकला जाए। सेठ और सेठानी दोनों ही साधु के पास पहुंचे। साधु ने जब अपनी साधना से आंखें खोली तो देखा कि सेठ और सेठानी कब से उनके आशीर्वाद के इंतजार में बैंठे हैं।

End of Feed