अध्यात्म

Vastu Tips for New Year 2025: खुशहाल और धनवान होने के लिए आजमाएं ये खास वास्तु उपाय, जानें 2025 में क्‍या नहीं करना है

Vastu Tips for New Year 2025 (वास्तु टिप्स न्यू ईयर 2025 के लिए): नए साल की आगमन सब कोई हर्ष और उल्लास के साथ करना चाहता है। ऐसे में वर्ष 2025 को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए हम आपके ल‍िए सरल और प्रभावी वास्तु उपाय लेकर आए हैं ज‍िससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मकता का वास होगा।

Image

Naye Saal ke Vastu Tips

Vastu Tips for New Year 2025 (वास्तु टिप्स न्यू ईयर 2025 के लिए): वास्तु शास्त्र प्राचीन काल की एक ऐसी विद्या है जिसके द्वारा हम वस्तुओं को रखने की जगह पता करते हैं। हर चीज को रखने की एक सही दिशा होती है और उसके अनुसार वस्तुएं न रखने से व्यक्ति को वास्तु दोष लग सकता है। कभी-कभी घर में नकारात्मक ऊर्जाएं किसी वस्तु और व्यक्ति के द्वारा भी प्रवेश करती हैं जो जीवन में बाधा उत्पन्न करने लगती है। यहां हम आपको नए साल पहले करने वाली वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें करने से आपको माता लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होगी और आपको आने वाले साल में धन और वैभव से आपका जीवन भरा रहेगा। ।

Vastu Tips for Happy New Year 2025 in Hindi

जाने-माने वास्तु एक्सपर्ट मयंक शर्मा ने घर को वास्‍तु दोषों को दूर करने के ल‍िए ये कारगर ट‍िप्‍स बताई हैं जो बेहद ही सरल और प्रभावी है।

पूजा के स्‍थान की जगह

मंदिर के बाहर घर के किसी भी सदस्य की तस्वीर नहीं लगानी चाह‍िए और न ही जूतों-चप्पल रखने चाह‍िए। घर में पूजा का स्‍थान कभी-भी क‍िचन में न बनाएं इससे भारी वास्‍तु दोष लगने की संभावना रहती है।

क‍िचन और बाथरूम की साफ-सफाई

यदि आपके घर में किचन और बाथरूम बहुत गंदा रहता है तो इससे आपकी कुंडली में शनि और राहु प्रबल होता है। ये आपको बेहद परेशान कर सकता है और आपकी सफलता को रोक सकता है। इस वास्‍तु दोष से बचने के ल‍िए आपको हमेशा अपने घर का क‍िचन और बाथरूम साफ रखना है और ध्‍यान रखना है क‍ि गैस का चूल्‍हे और स‍िंक आमने-सामने न रहें।

इस वक्त झाड़ू न लगाएं

वास्तु एक्सपर्ट मयंक शर्मा के अनुसार शाम होने के बाद से आपको अपने घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं तथा घर में तनाव और नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव बढ़ता है।

घर के मुख्य द्वार के लिए

घर के मुख्य द्वार के पास या दक्षिण पूर्व दिशा में कभी-भी शू रैक न रखें इससे वास्तु दोष लगता है। घर के मुख्य द्वार पर आप पंचमुखी हनुमान जी का चित्र या मूर्ति रख सकते हैं जिससे की घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा बाहर ही रहेगी और घर की सकारात्मकता बनी रहेगी।

Vastu Tips for New Year Tips Video

इन वास्तु टिप्स को आप नए साल से पहले कर सकते हैं जिससे की आने वाले साल में आपके जीवन में सुख, शांति और यश आएगा। इन सभी वास्तु टिप्स का सही से पालन करने से आपको सफलता मिलेगी और घर से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर भाग जाएंगी।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article