अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 28 December 2024: पंचांग से जानिए शनि प्रदोष के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2024, 06:08 AM IST

Aaj Ka Panchang 28 December 2024 (आज का पंचांग 28 दिसंबर 2024): पौष मास की कृष्ण पक्ष की शनि प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन सूर्योदय का समय 07:09 पर होगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 28 December 2024 (आज का पंचांग 28 दिसंबर 2024): परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज शनिवार है। प्रदोष का पावन व्रत रहें। शिव उपासना करें।यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है।इस व्रत में शिवपुराण के पाठ का बहुत महत्व है। दान पुण्य करें। शंकर परम ब्रम्ह हैं।वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। भोलेनाथ जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं फिर सायंकाल प्रदोष काल में भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें।। दान -पुण्य करें। सात अन्न का दान करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 28 December 2024 (आज का पंचांग 28 दिसंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व - प्रदोष,,व्रत -शनि प्रदोष

तिथि-त्रयोदशी

दिवस -शनिवार

सूर्योदय-07:09am

सूर्यास्त-05:25pm

नक्षत्र-अनुराधा 10:15 am तक फिर ज्येष्ठा

चन्द्र राशि -वृश्चिक।स्वामी ग्रह -मङ्गल

सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण- गरज 03:41 pm तक फिर वणिज

योग-शूल 10:25 pm तक फिर गण्ड

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-12:02 pm से 12:44 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:27pm से 03:29pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:23pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:05am तक

5अमृत काल-06:07am से 07:45am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:45से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:23 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल09 बजे से 10:30 बजे तक

क्या न करें-किसी का उपहास मत करें।

End of Article