अध्यात्म

Shani Nakshatra Parivartan 2024: दिसंबर के महीने में शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Shani Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है। दिसंबर के महीने में शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ऐसे में आइए जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

Image

Shani Nakshatra Parivartan 2024

Shani Nakshatra Parivartan 2024: न्याय के देवता शनि ग्रह 27 दिसंबर, 2024 को अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस समय में शनिदेव कुंभ राशि में उपस्थित है। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। ये एक राशि में ढाई साल और एक नक्षत्र में एक साल तक गोचर करते हैं। दिसंबर महीने का शनि नक्षत्र परिवर्तन हर राशि के जातक पर असर डालेगा। इस गोचर से कुछ राशि वालों को लाभ तो कुछ कुछ हानि हो सकती है। शनि देव दिसंबर के महीने में शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र मंडल के 27 नक्षत्रों में से 25वां नक्षत्र माना जाता है। ऐसे में आइए जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

Shani Nakshatra Parivartan 2024 Zodiac Effect (शनि नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को होगा फायदा)

मेष राशि

शनि ग्रह के पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से मेष राशि के जातक को अद्भुत लाभ मिल सकता है। इस राशि में शनि ग्यारहवें भाव में रहेंगे। इस दौरान आपके आय में आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही यदि आप किसी नई नौकरी के तलाश में है तो वो भी मिल सकती है। आप कोई नई वाहन भी इस समय में खरीद सकते हैं।

धनु राशि

शनि का गोचर धनु राशि के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपको आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में भी मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ रहेगा। शनिदेव की विशेष कृपा कुंभ राशि के जातकों पर धन की बरसा होगी। इसके साथ ही कारोबार में मनचाहा मुनाफा हो सकता है। यदि कोई काम रुका हुआ था तो वो भी पूरा हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक को शनि के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ हो सकता है। शनि देव की कृपा से आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। निवेश करने के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। मित्रों के साथ से कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article