अध्यात्म

Somvati Amavasya Upay 2024: सोमवती अमावस्या पर करें ये खास उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Somvati Amavasya Upay 2024: सोमवती अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन पितरों की भी पूजा की जाती है। सोमवती अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानें उन उपायों के बारे में।

Image

Somvati Amavasya Upay 2024

Somvati Amavasya Upay 2024: साल 2024 की अंतिम अमावस्या सोमवती अमावस्या होगी। ये अमावस्या इस साल 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। अमावस्या की तिथि गंगा स्नान और दान करने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके साथ ही अमावस्या पर पितरों का श्रा्द्ध कर्म करना और पिंडदान करना भी शुभ फलदायी माना जाती है। सोमवार के दिन जो अमावस्या पड़ती है, वो सोमवती अमावस्या कहलाती है। सोमवती अमावस्या के दिन पितरों की पूजा के साथ- साथ भगवान महादेव की पूजा का भी विधान है। शास्त्रों में इस अमावस्या पर किए जानें वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों के द्वारा पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में आइए जानें कि सोमवती अमावस्या के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Somvati Amavasya Upay 2024 (सोमवती अमावस्या उपाय)

सरसों के तेल का दीपक

हिंदू धर्म में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा मानी जाती है, इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन स्नान के बाद दक्षिण दिशा में बैठकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पितरों का ध्यान करें। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पितृ चालीसा का पाठ

यदि आप पितृ दोष से परेशान हैं तो आप सोमवती अमावस्या के दिन पितृ चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से आपके पितरों की सारी नाराजगी आपसे दूर हो जाएगी और आपको वो पितृ दोष से मु्क्त कर देंगे।

चंद्र दोष से मुक्ति के लिए

सोमवती अमावस्या के दिन दान- पुण्य का भी खास महत्व है। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को अन्न और वस्त्र का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही आप किसी भी सफेद चीज का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको चंद्र दोष से जल्दी राहत मिलेगी।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए

सोमवती अमावस्या के दिन आप माता पार्वती और शिव जी की पूरे विधि- विधान से पूजा करें। यदि आप अपनी वैवाहिक जिंदगी में खुशहाली लाना चाहते हैं तो आप इस दिन माता पार्वती को सोलह सिंगार का सामान अर्पित करें और शिव पार्वती के मंत्रों का जाप करें।

राहु दोष मुक्ति के लिए

अगर आपकी कुंडली में राहु दोष चल रहा है तो आप सोमवती अमावस्या के दिन सरसों के तेल में दो लौंग डालकर पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से आपको जल्द राहु दोष से राहत मिल जाएगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article