अध्यात्म

Shani Margi November 2024: इस दिन शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों को होगा बुरा हाल!

Shani Margi November 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि इस समय कुंभ राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। जल्द ही शनि मार्गी होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं शनि मार्गी से किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

Image

Shani Margi November 2024

Shani Margi November 2024: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि ग्रह व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल या दंड देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि का साढ़ेसाती जिस पर चढ़ जाती है उसको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनि देव कुंभ राशि में ही 15 नवंबर 2024 को सीधी चाल चलनी शुरू कर देंगे। शनि मार्गी का असर सारी 12 राशि के जातकों पर पड़ेगा। कुछ राशि को शनि मार्गी चाल से मालामाल करेंगे तो वहीं कुछ राशि वालों को बुरा हाल करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशिवालों की परेशानी बढ़ सकती है।

Shani Margi November 2024 Date (शनि मार्गी डेट 2024)

ज्योतिष गणना के अनुसार शनि देव 15 नवंबर 2024 को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर अपनी स्वराशि कुंभ में मार्गी होंगे। इस राशि में शनि देव मार्च 2025 तक रहेंगे। शनि देव सबसे धीमी गति से अपनी राशि बदलते हैं। शनि ढाई साल बाद अपनी राशि बदलते हैं, इसलिए शनि की चाल का असर सारी राशि के जातक पर अधिक समय तक पड़ता है।

इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष राशि

शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से मेष राशि वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों पर शनि तीसरी दृष्टि डालेंगे। ऐसे में मेष राशि के जातक को नौकरी में परेशानी हो सकती है। वहीं बिजनेस में भी कुछ नुकसान पहुंच सकता है। शनि मार्गी के समय आपकी लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती है। सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

कर्क राशि

शनि के मार्गी से कर्क राशि के जातक को हानि हो सकती है। इस समय में बिजनेस में कई परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ धन से अधिक खर्च हो सकता है। आपको यात्रा करने से बचना होगा। परिवार में वाद- विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी संबंध बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि

शनि की सीधी चाल से मकर राशि वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत का थोड़ा खास ख्याल रखना होगा। परिवार में किसी से मनमुटाव बढ़ सकता है।

मीन राशि

शनि की सीधी चाल मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित नहीं होगा। इस समय में आप किसी कर्ज में फस सकते हैं। वहीं आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। यात्रा करने से आपको बचना होगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article