Shani Ka Rashi Parivartan 2025: शनि अब 29 मार्च 2025 से मीन राशि मे आ जायेंगे। मीन का स्वामी गुरु है। यह गोचर कोई प्राकृतिक आपदा भी ला सकता है। राजनीतिक उथल पुथल होंगे। कुछ राज्यों में सत्ता परिवर्तन का भी संयोग बन सकता है। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी। सोने का मूल्य तेज बढ़ेगा। शेयर सूचकांक ठीक होगा। कई बड़े पदों पर महिलानेतृत्व का विराजमान होना लगभग तय है। मातृ शक्ति का प्रभाव बढ़ेगा। भारत की विदेशी नीति बहुत ही सफल रहेगी। बाढ़ व भूकम्प सम्बंधित आपदाएं आ सकती हैं। देश आर्थिक तौर पर मजबूत होगा। बॉलीवुड का प्रभाव कम होगा। शनि का मीन में आना विद्वानों का राजनीति में आना व सफल होना दर्शाता है। जानते हैं शनि के इस गोचर का राशियों पर प्रभाव...
Shani Ka Rashi Parivartan 2025 Effects On Zodiac In Hindi
शनि गोचर 2025 का राशियों पर प्रभाव
मेष- शनि इसी राशि से द्वादष में रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बता दें 29 मार्च से मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो रही है।
वृष-एकादश शनि कोई बड़ा लाभ दे सकता है। वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुन-शनि का दशम गोचर बहुत शुभ है। छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान करें।
कर्क- शनि नवम रहेंगे। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बता दें कर्क राशि वालों को 29 मार्च को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। शनि आपकी राशि पर चांदी के पाये से चलेंगे जो बेहद शुभ साबित होगा।
सिंह- शनि अष्टम रहेंगे। व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। यात्रा के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। शनि का मकर गोचर पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गुड़ व तिल का दान करें। इस राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी।
कन्या- सप्तम शनि बिजनेस में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल होते हैं। सूर्य व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। तिल का दान करें।
तुला- शनि का खष्ठम गोचर रहेगा। शनि जॉब को लेकर शनि उन्नति के अवसर देगा। व्यवसाय व राजनीति में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।
वृश्चिक-पंचम शनि उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें। तिल का दान करें। इस राशि के लोगों को 29 मार्च को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। बता दें शनि आपकी राशि पर चांदी के पाये से चलेंगे जिससे आपकी किस्मत चमक उठेगी।
धनु- चतुर्थ शनि व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को अन्न व तिल का दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। इस राशि वालों पर 29 मार्च से शनि ढैय्या शुरू होगी।
मकर- शनि इसी राशि से तृतीय में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। उच्चाधिकारी लाभान्वित करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल व उड़द का दान करें। मकर राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।
कुम्भ-शनि का द्वितीय गोचर अनुकूल है, यह गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। हर शनिवार को उड़द व काले वस्त्र का दान करें। इस राशि वालों पर 29 मार्त से साढ़ेसाती का आखिरी चरण शुरू होगा। जो कि बेहद शुभ रहेगा क्योंकि शनि आपकी राशि पर चांदी के पाये से चलेंगे।
मीन- शनि का इसी राशि में गोचर नवीन व्यवसाय कार्य करवाएगा। हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। इस राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो रहा है।
