Surya Grahan 2025 Astrology: साल के पहले सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, जानिए पूरी जानकारी यहां
- Authored by: लवीना शर्माContributed by: सुजीत जी महाराज
- Updated Mar 29, 2025, 02:01 PM IST
Surya Grahan 2025 Effects On Zodiac Sign In Hindi: साल का पहला सूर्य ग्रहण 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों की किस्मत चमक जाएगी। तो वहीं बाकी राशि वालों को इस ग्रहण से सतर्क रहना होगा।
Surya Grahan 2025 Effects On Zodiac Sign In Hindi
Surya Grahan 2025 Effects On Zodiac Sign In Hindi (सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव): 29 मार्च 2025 को शनिवार के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। समय सायंकाल 02:21 से सांयकाल 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है। इसका प्रभाव यहां नहीं होगा। सूतक यहां नहीं लिया जाएगा। यह ग्रहण मीन राशि व उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र पर लग रहा है। इसका सर्वाधिक बुरा प्रभाव मीन राशि व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पर रहेगा। इस ग्रहण से मीन मेष तथा कर्क राशि के लोग थोड़ा परेशान रहेंगे। मेष व वृश्चिक के जातक अपने आत्मबल से असंभव कार्य को भी संभव कर लेंगे। वृष तथा सिंह के लोग संघर्ष के बाद सफल होंगे। मधुमेह के रोगियों को एलर्ट रहना होगा। तुला, धनु तथा मिथुन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। आइये जानते हैं प्रत्येक राशियों पर विस्तृत असर --
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव (Surya Grahan 2025 Effects On Zodiac Sign In Hindi)
मेष- आत्मबल में वृद्धि होगी। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार में उन्नति की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। मधुमेह के रोगियों को परेशानी हो सकती है।
वृष- आई टी और फ़िल्म फील्ड के जातक सफलता की दिशा में बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। जीवन साथी का आपके कार्य में सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। नेत्र विकार से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
मिथुन- भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सिद्ध कर लेंगे। व्यवसाय उपलब्धियों से भरा रहेगा। धन आगमन की संभावना रहेगी। कोई रुका वित्तीय कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।
कर्क- आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए समय भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गरीबों में अन्न का दान करें।
सिंह-- स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और बैंकिंग फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। श्री आदित्यहृय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या- राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। गाय को बुध के द्रव्य हरा पालक खिलाएं।
तुला- फ़िल्म तथा मनोरंजन फील्ड के लोग सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आफिस संबंधी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव है। किसी गरीब व्यक्ति को चावल तथा चीनी का दान करें।
वृश्चिक -जमीन या मकान खरीदने की योजना बनाएंगे। आपका आत्मबल आपकी बहुत सहायता करेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।मंगल की वस्तु तांबा बहते जल में प्रवाहित करें।
धनु- धन का व्यय हो सकता है। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। आई टी और एम सी ए फील्ड के छात्रों के लिए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। मीडिया तथा बैंकिंग के जातक अपने कार्यों में संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे। नेत्र विकार से परेशानी रहेगी।
मकर- जॉब में संघर्ष है। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। मीडिया तथा फ़िल्म के लोगों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। गरीबों में काले वस्त्र का दान करें।
कुंभ - आयात निर्यात तथा लोहे के लिए व्यापारियों के लिये आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। मार्केटिंग प्रबंधन और पत्रकारिता से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।
मीन - ग्रहण इसी राशि पर है। आपकी यश तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आईटी और मैनेजमेंट में जॉब के लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। एम बी ए और ला के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। धार्मिक पुस्तक का दान करें।