Shani Jayanti 2026: शनिदेव के पूजन से पहले नोट कर लें शनि जयंती पूजा सामग्री लिस्ट, भूलकर भी न छोड़ें ये चीजें

शनि जयंती की पूजा सफल और फलदायी मानी जाती है जब उसे विधि-विधान और सही सामग्री के साथ किया जाए। आज शनि देव से जुड़ी वस्तुओं का विशेष महत्व बताया गया है। देखें शनि पूजन की सामग्री लिस्ट...

शनि जयंती का दिन भगवान शनिदेव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने से जीवन की बाधाएं कम होती हैं और शनि दोष से राहत मिलने की कामना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाई जाने वाली शनि जयंती पर भक्त सुबह से ही पूजा की तैयारी में जुट जाते हैं। इस साल शनि जंयती 16 मई, शनिवार को मनाई जाएगी।

शनिदेव की पूजा में सच्ची श्रद्धा और अनुशासन का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं, दान करते हैं और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर पूजा करते हैं। लेकिन पूजा तभी पूर्ण मानी जाती है जब उसमें सही सामग्री का उपयोग किया जाए। अगर आप भी शनि जयंती की पूजा घर पर करने की सोच रहे हैं, तो पहले जरूरी पूजा सामग्री की सूची जरूर तैयार कर लें।

End of Feed