Shani Jayanti 2024: शनि जयंती से इन राशियों की बिगड़ेगी तकदीर, हो सकता है भारी नुकसान!

Shani Jayanti 2024: सनातन धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा की जाती है। इस साल शनि जयंती 6 जून को मनाई जाएगी। ज्योतिष अनुसार 4 राशियों के लिए शनि जयंती बेहद कष्टदायी साबित हो सकती है।

Shani Jayanti 2024: शनि देव का नाम सनातन धर्म के प्रमुख देवताओं में आता है। कहते हैं जिस पर भी शनि की कृपा बरसती है उसका जीवन धन-धान्य से भर जाता है। तो वहीं जिन लोगों से शनि क्रोधित हो जाते हैं उन्हें तमाम दुखों को भोगना पड़ता है। लेकिन अगर शनि की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो उसके लिए शनि जयंती का दिन सबसे खास माना जाता है जो इस साल 6 जून को है। यहां हम आपको बताएंगे ये शनि जयंती किन राशियों के लिए दुखदायी साबित होने वाली है।

वृषभ राशि

शनि जयंती वृषभ राशि वालों के लिए कष्टदायी साबित हो सकती है। इस राशि के लोगों को करियर में भारी नुकसान की संभावना है। आर्थिक परेशानियों से लेकर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी झेलनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कार चलाते समय भी सावधानी बरतें।

End of Feed