अध्यात्म

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से सोने सी चमक उठेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत, पैसों की नहीं रहेगी कमी

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है। हर साल ये त्योहार वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ता है। जानिए 2024 में अक्षय तृतीया किस दिन है और किन राशियों के लिए ये पर्व भाग्यशाली साबित होने वाला है।

Image

Akshaya Tritiya 2024 Date

Akshaya Tritiya 2024 (अक्षय तृतीया 2024): अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की कभी कमी नहीं होती। इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा। ये दिन खरीदारी के अलावा दान-पुण्य, स्नान, यज्ञ, जप आदि शुभ कर्मों को करने के लिए भी शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यहां आप जानेंगे अक्षय तृतीया से किन राशि वालों की किस्मत में सोने जैसा निखार आने वाला है।

मेष राशि

अक्षय तृतीया से मेष राशि वालों के दिन बदलने वाले हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपका करियर भी सोने सा चमकने वाला है। हर जगह आपके काम की तारीफ होगी। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी।

मिथुन राशि

ये अक्षय तृतीया मिथुन राशि वालों के लिए भी खास रहेगी। करियर से लेकर प्रेम जीवन तक में सफलता मिलेगी। धन-धान्य की आपके जीवन में कोई कमी नहीं रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता पाएंगे। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन शुभ रहेगा। आपके जो भी काम रूके हुए थे वो इस त्योहार से बनने लगेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। किसी निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार दिख रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों को सुनहरी सफलता मिलेगी। करियर चमकेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। मनचाही नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार हैं। विदेश यात्रा कर सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article