अध्यात्म

Shani Jayanti 2024 Date: कब है मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Shani Jayanti 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में शनि जयंती के पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन शनि देव की पूजा का विधान है। साल में दो बार शनि जयंती मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं वैशाख महीने में शनि जयंती कब मनाई जाएगी। यहां जानें तिथि और पूजा विधि।

Image

Shani Jayanti 2024 Date

Shani Jayanti 2024 Kab Hai: शास्त्रों में शनि जयंती के पर्व का खास महत्व बताया गया है। इस दिन सूर्य पुत्र शनि देव की जयंती मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। इसके साथ ही वो सबसे क्रूर ग्रहों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव की कुदृष्टि जिसपर पड़ जाती है। उसको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए शनिदेव की पूजा विधिवत करनी चाहिए। शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल शनि जयंती कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Shani Jayanti 2024 Kab Hai (शनि जयंती कब है 2024)

शनि जयंती का पर्व हर साल वैशाख मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल शनि जयंती का 8 मई 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन वैशाख अमावस्या का भी व्रत रखा जाएगा।

Shani Jayanti 2024 Shubh Muhurat (शनि जयंती 2024 शुभ मुहूर्त)

इस साल वैशाख महीने की अमावस्या तिथि की शुरुआत 7 मई 2024 को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 8 मई की सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर होगा। ऐसे में शनि जयंती का त्योहार 8 मई को मनाया जाएगा। इस दिन शनि देव की पूजा के लिए शाम 5 बजकर रात के 7 बजे तक रहने वाला है।

Shani Jayanti Puja Vidhi (शनि जयंती पूजा विधि)

  • शनि जयंती सुबह स्नान के बाद शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
  • इस दिन शनि देव को काले रंग का वस्त्र अर्पित करें।
  • फिर काला तिल, उड़द दाल और लोहा चढ़ाना चाहिए।
  • इस दिन गरीबों को जूता, छाता और कपड़े का दान करना चाहिए।

Shani Jayanti Importance (शनि जयंती महत्व)

सनातन धर्म में शनि जयंती के पर्व का बहुत ही महत्व है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि की साढ़े साती है ढैय्या से साधक को छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इनकी पूजा करने से कारोबार और नौकरी में तरक्की मिलती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article