Varuthini Ekadashi 2024 Upay: वरुथिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 4 मई को शनिवार के दिन रखा जाएगा। एकादशी का व्रत रखने से और विधिवत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उसके ऊपर सदा विष्णु जी की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों में वरुथिनी एकादशी के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से साधक माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकता है। ऐसे में आइए जानें इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Varuthini Ekadashi Upay In Hindi (वरुथिनी एकादशी उपाय)
पैसों की तंगी से मुक्ति के लिए
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो वरुथिनी एकादशी के दिन विधिपूर्वक माता लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करें औ घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही उनसे आर्थिक उन्नति के लिए प्रार्थना करें।
बिजनेस की सफलता के लिए
बिजनेस में सफलता पाने के लिए वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही 11 बार ‘ॐ नमो भगवते नारायणाय.’ मंत्र का जाप करें।
कष्ट से मुक्ति के लिए
वरुथिनी एकादशी के दिन पीले फल, पीली मिठाई या पीले खीर का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद वो प्रसाद घर में सबको बांटें। ऐसा करने से हर प्रकार के कष्ट से आपको मुक्ति मिलेगी।
इच्छा पूर्ति के लिए
यदि आपकी कोई इच्छा है जिसे आप शीघ्र ही पूरा करना चाहते हैं तो वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को शंख में जल भरकर स्नान कराएं। इसके साथ ही पूजा के समय शंख बजाएं। ऐसा करने से आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मान-सम्मान में वृद्धि के लिए
वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले कपड़े में पीले फूल और नारियल बांधकर अर्पित करें। उसके बाद अगले दिन उसे अपने पास रख लें। ऐसा करने से आपका समाज में मान- सम्मान बढ़ेगी और पदोन्नति भी होगी।
