Shani Amavasya 2023 Upay: शनि जयंती पर क्या करना चाहिए, क्या है पूजा विधि, जानें हर जानकारी यहां

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 19, 2023, 10:01 AM IST

Shani Jayanti 2023 Upay In Hindi:: शनि जयंती का त्योहार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) भी है। मान्यताओं अनुसार इस दिन शनि देव की पूजा (Shani Dev Ki Puja) करने और शनि चालीसा का पाठ (Shani Chalisa) करने से व्यक्ति को शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) के प्रकोप से छुटकारा मिल जाता है।

Shani Jayanti 2023 Upay In Hindi: शनि जयंती ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाई जाती है। मान्यता है इसी दिन भगवान शिव का जन्म हुआ था। इस साल ये पर्व 19 मई, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इसी दिन वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) भी रखा जाएगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार शनि देव (Shani Dev) भगवान सूर्य और छाया के पुत्र हैं। इनकी पूजा के व्यक्ति को तरक्की और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर है या जिन पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और ढैय्या (Shani Dhaiya) चल रही है उनके लिए शनि जयंती का दिन बेहद खास माना जाता है। जानिए शनि जयंती के उपाय यहां।

शनि जयंती के उपाय (Shani Jayanti Ke Upay In Hindi)

पहला उपाय- शनि जयंती पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर शनि देव की विधि विधान पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। इस दिन फलहार ले सकते हैं। इस व्रत को करने से शनि दोष से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

End of Feed