अध्यात्म

Shani Sade Sati या शनि ढैय्या चल रही है तो Shani Jayanti पर जरूर करें ये उपाय

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 17, 2023, 10:58 PM IST

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर शनि देव की विधि विधान पूजा करें। संभव हो तो इस दिन व्रत जरूर रखें। जानिए शनि जयंती पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) से पीड़ित जातक और क्या उपाय करें।

Image

Shani Jayanti 2023 Upay In Hindi: यहां देखें शनि जयंती के उपाय

Shani Jayanti 2023: शनि का नाम सुनते ही लोग घबराने लगते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अधिकतर लोग शनि को बुरे फल देने वाला ग्रह मानते हैं। लेकिन ज्योतिष की मानें तो ऐसा कहना बिल्कुल भी सही नहीं है। शनि कर्मफलदाता हैं ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। शनि की असमी कृपा पाने के लिए शनि जयंती का दिन बेहद खास माना जाता है। अगर आप पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) या शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) चल रही है तो शनि जयंती के अवसर पर शनि से जुड़ी उपाय जरूर करें आपको राहत मिल जाएगी। जानिए शनि जयंती के उपाय।

Shani Jayanti 2023 Kab Hai (शनि जयंती 2023 कब है)

शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस साल ज्येष्ठ अमावस्या की शुरुआत 18 मई की रात 09:42 से होगी और इसकी समाप्ति 19 मई की रात 09:22 पर होगी। शनि जयंती 19 मई को मनाई जाएगी।

Shani Jayanti Ke Upay In Hindi (शनि जयंती के उपाय)

शनि जयंती पर रखें व्रत: शनि जयंती का व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसके लिए शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर साफ वस्त्र धारण कर शनि देव की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। इस दिन फलाहार पर रहें। इस व्रत से शनि देव की कृपा प्राप्त होगी।

शनि जयंती पर करें दान: शनि जयंती पर शनि से जुड़ी चीजों का दान बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को तेल, काला तिल, काली उड़द, लोहा, कंबल, चमड़े के जूते आदि चीजों का दान जरूर करें।

शनि जयंती पर भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा: शनि जयंती के दिन भगवान शिव और हनुमान भगवान की पूजा जरूर करें। मान्यता है इससे शनि प्रकोप से जल्द ही छुटकारा मिल जाता है।

शनि जयंती पर सुंदरकांड का पाठ: शनि जयंती पर सुंदरकांड का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से हनुमान जी के साथ शनि देव की भी कृपा बरसने लगेगी।

शनि जयंती पर अखंड नारियल का उपाय: शनि जयंती पर एक अखंड नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है इससे शनि साढ़े साती और ढैय्या का असर कम होने लगेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article