Vat Savitri Vrat Puja Vidhi: वट सावित्री व्रत की पूजा विधि स्टेप बाय स्टेप यहां जानिए
Vat Savitri Vrat 2023 Puja Vidhi, Muhurat, Samagri List: वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष यानि बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। वट सावित्री पूजा सामग्री (Vat Savitri Vrat Puja Samagri) में गंगाजल, अक्षत, रक्षा सूत्र, चना, फूल, सिंदूर, धूप, गेहूं के आटे की पूरियां, गेहूं के आटे से बने गुलगुले, अगरबत्ती, रोली इत्यादि चीजों का प्रयोग किया जाता है।
Updated May 19, 2023 | 02:09 PM IST

Vat Savitri Vrat 2023 Puja Vidhi: वट सावित्री व्रत पूजा विधि और मुहूर्त
संबंधित खबरें
वट सावित्री व्रत 2023 पूजन सामग्री (Vat Savitri Vrat 2023 Puja Samagri)
वट सावित्री व्रत 2023 पूजा विधि (Vat Savitri Vrat 2023 Puja Vidhi)
- व्रत सावित्री व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान साफ वस्त्र धारण कर लें।
- इस दिन संभव हो तो पीले रंग के वस्त्र पहनकर एक सुहागन की तरह तैयार हो जाएं।
- अब बांस की एक टोकरी में 7 प्रकार के अनाज रखें और उसमे ब्रह्मा जी की मूर्ति स्थापित करें।
- अब ब्रह्मा जी के वाम पार्श्व में देवी सावित्री की प्रतिमा को रखें।
- अब एक दूसरी टोकरी में सत्यवान और सावित्री की एक-साथ वाली मूर्तियों को रखें।
- अब दोनों टोकरियों को वट वृक्ष के नीचे ले जाकर इनका पूजन करें।
- वट वृक्ष का पूजन करते हुए पहले ब्रह्मा जी और फिर सावित्री और सत्यवान की विधि-विधान पूजन करें।
- इसके बाद वट वृक्ष की जड़ में पानी अर्पित करें।
- अब जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भिगोया हुआ काला चना, फूल और धूप का इस्तेमाल करते हुए वट वृक्ष का पूजन करें।
- इसके बाद एक कच्चा धागा वट वृक्ष के तने के चारों ओर लपेटते हुए तीन बार पेड़ की परिक्रमा करें।
- परिक्रमा के बाद बरगद के पत्तों के गहने बनाकर उन्हें अपने शरीर पर धारण करें और फिर वट सावित्री व्रत की कथा सुनें या सुनाएं।
- कथा सुनने के बाद भीगे हुए चनों का बायना निकालें और अपनी श्रद्धानुसार उसमें कोई भेट रखकर अपनी सास या जेठानी या फिर सास समान किसी महिला को दे दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
- पूजा समाप्ति के बाद ब्राह्मणों को एक पात्र में वस्त्र, फल और अन्य दान की वस्तुएं रखकर दान कर दें और उनसे भी आशीर्वाद लें।
- इस तरह से पूजा संपन्न करें।
वट सावित्री व्रत 2023 मुहूर्त (Vat Savitri Vrat 2023 Muhurat)
मासिक धर्म या पीरियड में कैसे करें वट सावित्री पूजा (How to keep vat savitri vrat during periods)
अगर आप पहली बार वट सावित्री व्रत रख रही हैं और आपके पीरियड्स आ गए हैं तो इस व्रत की शुरुआत न करें। लेकिन अगर आप पहले भी ये व्रत रख चुकी हैं तो आप इस स्थिति में भी ये व्रत रख सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे पूजा सामग्री को न छुएं। आप घर की किसी अन्य महिला से पूजा करवा सकती हैं। आप पूजा स्थल से दूर बैठकर वट सावित्री व्रत की कथा सुन सकती हैं। मन ही मन ईश्वर की अरादना कर सकती हैं। इस तरह से आप अपना वट सावित्री व्रत पूरा कर सकती हैं।
पकड़ा, खींचा और फिर ले गए, यूं हिरासत में लिए गए पहलवान

पारखी नजर वाले का ही है खेल, दोनों तस्वीरों में से ढूंढकर दिखाना है तीन अंतर, खोज लिया तो कहलाएंगे 'धुरंधर'

7 twist Anupama: पाखी बचाएगी अनुपमा- अनुज की शादी, माया के सच से उठेगा पर्दा

20 सेकंड में भी 6 ढूंढ निकाले तो कहलाएंगे कंप्यूटर से भी तेज, 99 परसेंट हुए फेल

हारते-हारते जब IPL 2023 जीत गई CSK तो ऐसे थे धोनी के रिएक्शन

09:03
News Ki Pathshala | Sushant Sinha | भारत का वो नया सैटेलाइट...जो रखेगा दुश्मनों पर नज़र!

09:03
News Ki Pathshala | Sushant Sinha | भारत का वो नया सैटेलाइट...जो रखेगा दुश्मनों पर नज़र!

16:05
News Ki Pathshala | Sushant Sinha | हिंदू साक्षी-मुस्लिम साहिल.. जांच में लव जिहाद का सच क्या निकला ?

56:39
Sawal Public Ka | Navika Kumar | देशतोड़ इकबाल को पढ़ेंगे, सावरकर से तौबा?

56:39
Sawal Public Ka | Navika Kumar | देशतोड़ इकबाल को पढ़ेंगे, सावरकर से तौबा?
© 2023 Bennett, Coleman & Company Limited