Shani Mantra: शनि दोष से निवारण के लिए किस मंत्र का जाप करें, शनिदेव की कृपा पाने का मंत्र कौन सा है

Shani Mantra: शनिदेव की पूजा से जीवन की सभी चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। यदि आप शनि दोष से निवारण चाहते हैं, तो कुछ मंत्र जाप करने चाहिए। आगे पढ़ें शनिदेव के मंत्र।

Shani Mantra: शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन की चिंताएं और कष्ट कम होते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है, जो प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। यदि शनिवार के दिन विधि-विधान से उनकी पूजा और उपासना की जाए, तो शुभ फल की प्राप्ति होती है और शनि दोष से राहत मिलती है। जो भक्त सच्चे मन से शनिदेव की आराधना करता है, उस पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि शनिवार (Saturday Shani Puja) के दिन किन मंत्रों का जाप करना लाभकारी माना गया है।

Shani Mantra

शनिदेव के मंत्र

शनि दोष से निवारण के लिए मंत्र

शनि दोष से निवारण के लिए शनिवार के दिन भगवान शनिदेव के मंत्रों का श्रद्धा और नियमपूर्वक जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। प्रातः स्नान के बाद शनि देव का ध्यान करते हुए “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इस मंत्र की एक माला जाप करने से आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

End of Feed