अध्यात्म

क्या हम घर पर नींबू का पेड़ लगा सकते हैं, घर के लिए सबसे भाग्यशाली पौधा कौन सा है?

Is lemon tree good for home as per Vastu: शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के पास नींबू का पौधा होने से बुरी नजर और अशुभ प्रभाव घर में प्रवेश नहीं कर पाते।

Image

वास्तु शास्त्र: क्या घर में नींबू का पेड़ उगाना चाहिए (Photo: AI Image)

नींबू का पौधा घर में शुभ या अशुभ? (Is lemon tree good for home): बहुत से लोग अपने घरों में नींबू पेड़ लगाते हैं। लेकिन नींबू को लेकर लोगों के मन में अकसर ये सवाल रहता है कि क्या घर में नींबू का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ। ऐसे लोगों को बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नींबू का पौधा शुभ माना जाता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक होता है। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए भी जाना जाता है।

क्या हम घर पर नींबू का पेड़ लगा सकते हैं?

वास्तु के अनुसार नींबू का पौधा घर के आंगन, बालकनी या गार्डन में लगाना अच्छा होता है, खासकर पूर्व या उत्तर दिशा में। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। नींबू का पौधा अपनी ताजगी और खुशबू से मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

हालांकि, इसे घर के अंदर या बेडरूम में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पौधा खुले वातावरण में ज्यादा अच्छा बढ़ता है। वास्तु के मुताबिक सूखा या बीमार नींबू का पौधा नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है, इसलिए इसकी नियमित देखभाल जरूरी है। सार ये है कि सही दिशा और देखभाल के साथ लगाया गया नींबू का पौधा न केवल शुभ होता है, बल्कि घर में हरियाली और सकारात्मकता भी बढ़ाता है।

घर के लिए सबसे भाग्यशाली पौधा कौन सा है?

घर के लिए सबसे भाग्यशाली पौधे की करें तो कई नाम सामने आते हैं। वास्तु के एक्सपर्ट्स के हिसाब से सबसे पहले आता है तुलसी इसे भारतीय घरों में समृद्धि, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि तुलसी का पौधा घर में सुख-शांति और स्वास्थ्य दोनों लाता है।

तुलसी के अलावा मनी प्लांट भी घरों के लिए उत्तम माना गया है। नाम के अनुसार इसे धन और समृद्धि से जोड़ा जाता है। यह घर में आर्थिक स्थिरता और तरक्की का प्रतीक माना जाता है, खासकर अगर इसे सही दिशा (दक्षिण-पूर्व) में रखा जाए।

द्वार पर नींबू का पेड़ लगाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के पास नींबू का पौधा होने से बुरी नजर और अशुभ प्रभाव घर में प्रवेश नहीं कर पाते। इसके साथ ही यह वातावरण को ताजा और शुद्ध बनाए रखता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article