अध्यात्म

मार्च से इन राशियों पर शुरू होने वाली है शनि ढैय्या और साढ़ेसाती, चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं इनमें शामिल

Shani Dhaiya And Sadesati 2025: न्याय देवता शनि देव मार्च में कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए ये गोचर किन राशि वालों पर शनि ढैय्या और शनि साढ़े साती का प्रभाव डालेगा।

Image

Shani Dhaiya and Sadesati 2025

Shani Dhaiya And Sadesati 2025: ज्योतिष में शनि देव को न्याय देवता और कर्मफल दाता के नाम से जाना जाता है। कहते हैं जिस पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ती है उसका जीवन दुखों से भर जाता है। लेकिन वहीं जिन लोगों के लिए शनि देव शुभ होते हैं उन्हें रंक से राजा बनने में भी देरी नहीं लगती। वहीं शनि का गोचर भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जो मार्च में होने जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं शनि के गोचर से किन राशियों पर शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी।

शनि गोचर 2025

शनि का गोचर 29 मार्च 2025 की रात 11 बजकर 1 मिनट पर होगा। इस दौरान शनि देव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन गुरु ग्रह की राशि है।

शनि ढैय्या 2025

2025 में सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। जबकि कर्क और वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या के प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी। बता दें शनि ढैय्या की अवधि पूरे ढाई साल की होती है।

शनि साढ़ेसाती 2025

2025 में मेष राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। जबकि मकर राशि वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी। कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण तो मीन राशि वालों पर इसका दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। बता दें शनि साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं और हर चरण की अवधि तीन साल की होती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article