अध्यात्म

Planetary Parade Feb 2025: फरवरी के आखिर में आसमान में दिखेगी 7 ग्रहों की परेड, चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत

Planetary Parade Feb 2025: महाकुंभ के समापन के साथ आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। जिससे 4 राशियों को भरपूर लाभ प्राप्त होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Planetary Parade Feb 2025

Planetary Parade Feb 2025: प्रयागराज महाकुंभ अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है लेकिन इसी बीच आसमान में एक ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा जो कि कई सालों में एक ही बार घटित होता है। बताया जा रहा है कि फरवरी के आखिरी में सात ग्रह एक साथ दिखाई देने वाले हैं। अगर इस दिन आप इस दुर्लभ घटना का दीदार नहीं कर पाए तो फिर आपको 15 साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि इसके बाद ये अद्भुत घटना 2040 में घटित होगी। चलिए जानते हैं भारत में कब दिखेगा ग्रहों का दुर्लभ नजारा और इसका क्या पड़ेगा प्रभाव।

Planetary Parade Feb 2025 Date And Time

इस महीने के आखिर में यानी 28 फरवरी 2025 को रात के समय आकाश में सभी ग्रह एक साथ दिखेंगे। एक्सपर्ट की मानें तो इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए खुले या ऊंचे स्थान पर जाने की जरूरत होगी। वैज्ञानिकों अनुसार इस तरह का संरेखण काफी दुर्लभ है जो कई सालों में एक ही बार देखने को मिलता है। जानकारी अनुसार इसके बाद इस तरह की ग्रहों की परेड साल 2040 में ही देखने को मिलेगी।

28 फरवरी को ग्रहों की परेड

विशेषज्ञों के मुताबिक 28 फरवरी को मंगल पूर्व में, बृहस्पति और यूरेनस दक्षिण-पूर्व में जबकि शुक्र, नेपच्यून और शनि पश्चिम में दिखाई देंगे। वहीं बुध भी दर्शन देंगे।अगर इस दिन मौसम साफ रहा तो यूरेनस और नेपच्यून को छोड़कर अन्य सभी ग्रहों को नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकेगा। वहीं यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए दूरबीन का इस्तेमाल करना होगा।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

इस अद्भुत नजारे का चार राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। ये राशियां हैं मिथुन, कर्क, तुला और मकर।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article