Shani Dhaiya 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ये ग्रह मजबूत है तो व्यक्ति लाइफ में खूब आगे बढ़ता है और वहीं अगर ये ग्रह कमजोर है तो जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि ग्रह हर ढाई साल में अपनी राशि बदलता है। इस समय ये कुंभ राशि में विराजमान है तो वहीं 29 मार्च 2025 को ये ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए शनि के राशि बदलते ही किन राशियों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी।
2025 में किन राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या
इस साल सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में इन दो राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहना होगा। खासकर जिन राशि के लोगों की कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में हैं उन्हें भयंकर नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पैसों की कमी हो सकती है। स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। इस समय आपको अपनी वाणी पर बेहद संयम बरतना होगा। कोई भी काम सोच समझकर करें नहीं तो परेशान रहेंगे।
2025 में इन राशियों को शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति
इस साल कर्क और वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जो भी काम आपके लंबे समय से रूके हुए थे वो बनने लगेंगे। इस दौरान जो भी सोचेंगे आसानी से पा लेंगे। करियर में ग्रोथ होगी। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी।
